राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में नई नियुक्ति , सुदेश कुमार शुक्ला बने जिला अध्यक्ष, हरदोई (उत्तर प्रदेश)
Sudesh Kumar Shukla appointed District President, Hardoi (Uttar Pradesh)
हरदोई/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन विस्तार अभियान को सशक्त करते हुए सुदेश कुमार शुक्ला को जिला अध्यक्ष (हरदोई, उत्तर प्रदेश) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुदेश कुमार शुक्ला का संगठनात्मक योगदान
सुदेश कुमार शुक्ला लंबे समय से समाजसेवा, धर्म रक्षा, शिक्षा और युवा जागरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से हरदोई जिले में संगठन को नई दिशा, अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने नियुक्ति पर कहा सुदेश कुमार शुक्ला जैसे समर्पित और राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ता का संगठन से जुड़ना हमारे लिए गौरव की बात है। उनका अनुभव और संगठन के प्रति निष्ठा हरदोई जिले में राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि संगठन का उद्देश्य गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में सशक्त बनाना है।
संगठन के उद्देश्य
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा देशभर में गौ सेवा, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संगठन का प्रमुख लक्ष्य धर्म, संस्कृति और सेवा के माध्यम से समाज को वैदिक मार्ग पर अग्रसर करना है। इस अवसर पर संगठन की संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश पदाधिकारीगण एवं संगठन परिवार की ओर से सुदेश कुमार शुक्ला को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
