सुधा गुप्ता बनीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव
महिला संगठन को मजबूत बनाने और महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद
लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के महिला प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से सुधा गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती पाण्डेय के नेतृत्व में सौंपी गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रिया मिश्रा और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुधा गुप्ता को वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुधा गुप्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी।
इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती पाण्डेय ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को पूरी ऊर्जा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि सुधा गुप्ता अपनी नई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए महिला संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी और पार्टी के जनाधार को विस्तार देने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
