सुदीक्षा फाउंडेशन के लाल पैथोलॉजी सेंटर का हुआ शुभारंभ
Sudiksha Foundation's Lal Pathology Center Inaugurated
Sun, 30 Aug 2026
लखनऊ। सुदीक्षा फाउंडेशन के लिए रविवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के माननीय मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा ने 1090 चौराहे के निकट जियामऊ स्थित सुदीक्षा फाउंडेशन द्वारा संचालित लाल पैथोलॉजी सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा का सानिध्य एवं शुभाशीष प्राप्त हुआ। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत किया और केंद्र की सेवाओं के संबंध में जानकारी साझा की।

सुदीक्षा फाउंडेशन के अनुसार, जियामऊ स्थित यह केंद्र क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ पैथोलॉजी जांच सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। केंद्र के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उनके निकट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
फाउंडेशन ने कहा कि वह जनसेवा और समाजहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था ने इस नई पहल के अवसर पर क्षेत्रवासियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति विश्वास, सहयोग एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।