सुदीक्षा फाउंडेशन के चतुर्थ स्थापना दिवस पर ‘सुदीक्षा ग्रीन कनेक्ट 2026’ का आयोजन, ‘अवध पृथ्वी सत्याग्रह’ अभियान का शुभारंभ

‘Sudiksha Green Connect 2026’ organized on the fourth foundation day of the Sudiksha Foundation; launch of the ‘Awadh Prithvi Satyagraha’ campaign.
 
dhrt

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2026। सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय सुदीक्षा फाउंडेशन ने अपने चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर ‘सुदीक्षा ग्रीन कनेक्ट 2026’ का आयोजन किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘अवध पृथ्वी सत्याग्रह’ अभियान शुरू करने की पहल की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरणविदों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, शिक्षाविदों और जागरूक नागरिकों को साझा मंच पर लाकर स्वच्छ एवं हरित लखनऊ के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान पर्यावरणीय चुनौतियों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की गई।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर

कार्यक्रम में सुदीक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष इंजी. चंद्रेश द्विवेदी, संरक्षक ई. डी.एन. यादव, वरिष्ठ पर्यावरणविद् अरुणेंद्र, कृष्णानंद राय, लेटे हुए हनुमान मंदिर के वरिष्ठ महंत श्री विष्णु दास, वैज्ञानिक एवं सीआरडीआई के पूर्व निदेशक ओंकार त्रिपाठी, नगर निगम के पर्यावरण अभियंता ई. संजीव प्रधान, सुनील पांडेय, अरुण, अनिल चंद्रा, महासचिव सरिता चंद्रा, आलोक, अमित और वीरेंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पौधरोपण, स्वच्छता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरणीय गतिविधियों में आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए जनजागरूकता के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग भी जरूरी है।

‘अवध पृथ्वी सत्याग्रह’ से जनभागीदारी बढ़ाने की पहल

सुदीक्षा फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक इंजी. शिवम पांडेय ने कहा कि पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि ‘अवध पृथ्वी सत्याग्रह’ अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता, हरित क्षेत्र के विस्तार और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

‘लखनऊ ग्रीन 100’ के जरिए पर्यावरण प्रेमियों को जोड़ने का लक्ष्य

सुदीक्षा फाउंडेशन का लक्ष्य ‘लखनऊ ग्रीन 100’ जैसी पहलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे व्यक्तियों और संस्थाओं को एक मंच पर जोड़ना है। इसके जरिए शहर में सकारात्मक पर्यावरणीय बदलाव लाने और हरित पहल को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम करने का उद्देश्य है।

कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और पर्यावरण प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही स्वच्छ, हरित और सतत विकासशील अवध के निर्माण के लिए नागरिकों से सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।

Tags