विश्व श्रमिक दिवस पर सुएज की नई पहल, कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा पर दिया जोर

Suez's New Initiative on International Workers' Day: Emphasis Placed on Employee Dignity and Safety
 
hfthf

SUEZ ने विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर लखनऊ में अपने कर्मचारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कंपनी ने ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ नामक संवाद श्रृंखला की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के साथ बेहतर संवाद और आपसी सहयोग को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने कहा कि यह पहल केवल औपचारिक संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि सुएज परिवार के प्रत्येक सदस्य से भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अनुभव, सुझाव और सीख को साझा करने से कार्य संस्कृति और अधिक मजबूत होगी तथा शहर की स्वच्छता और विकास संबंधी परियोजनाओं को गति मिलेगी।

zss

उन्होंने यह भी बताया कि शहर की एसटीपी, पम्पिंग स्टेशन और सीवर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम है। कठिन परिस्थितियों में भी कर्मियों की मेहनत से ही नागरिकों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिल पाती हैं।

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर कंपनी की ओर से कर्मचारियों के बीच राशन किट वितरित किए गए। साथ ही, सुरक्षित कार्य पद्धतियों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया और कर्मचारियों से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की गई।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि कर्मचारियों का सम्मान, सुरक्षा और सहयोग ही सुएज की सबसे बड़ी ताकत है, और इन्हीं के माध्यम से शहर के विकास और स्वच्छता के लक्ष्य को मजबूती मिलती है।

Tags