सीवर सफाई के दौरान सुएज कर्मियों से मारपीट, सफाई मित्रों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Suez Workers Assaulted During Sewer Cleaning; Sanitation Workers Demand Police Action
 
सुएज कर्मचारियों ने नियमानुसार पहले शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया और भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलते ही कार्य कर दिया जाएगा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर अमान और उसके साथियों ने सफाई कर्मचारियों रवि कुमार और शिवलाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।  पीड़ित कर्मचारियों के मुताबिक, उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गई, कपड़े फाड़ दिए गए तथा धमकी और जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। विरोध करने पर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और कथित तौर पर सफाई मित्रों के साथ अभद्रता करने लगे।  घटना के बाद सफाई मित्रों ने ठाकुरगंज थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  कर्मचारियों का कहना है कि वे शहर की सीवर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उनका मनोबल तोड़ती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फील्ड में काम कर रहे सफाई कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

SUEZ के सफाई मित्रों के साथ सीवर सफाई के दौरान मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना कन्हैया माधवपुर द्वितीय आदर्श नगर क्षेत्र की बताई जा रही है, जो जोन-6 के अंतर्गत आता है।

जानकारी के अनुसार, सुएज की टीम टोल फ्री नंबर पर दर्ज शिकायत के आधार पर क्षेत्र में सीवर सफाई कार्य करने पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय निवासी अमान ने बिना शिकायत दर्ज कराए अपने यहां भी तत्काल सीवर सफाई कराने की मांग की।

सुएज कर्मचारियों ने नियमानुसार पहले शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया और भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलते ही कार्य कर दिया जाएगा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर अमान और उसके साथियों ने सफाई कर्मचारियों रवि कुमार और शिवलाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित कर्मचारियों के मुताबिक, उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गई, कपड़े फाड़ दिए गए तथा धमकी और जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। विरोध करने पर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और कथित तौर पर सफाई मित्रों के साथ अभद्रता करने लगे।

घटना के बाद सफाई मित्रों ने ठाकुरगंज थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे शहर की सीवर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उनका मनोबल तोड़ती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फील्ड में काम कर रहे सफाई कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Tags