विश्वकर्मा पूजा पर सुएज का संदेश, सुरक्षा के साथ बेहतर सेवा का संकल्प

Suez's message on Vishwakarma Puja: A pledge for better service alongside safety.
 
fgu

लखनऊ। राजधानी में सुएज (ओसीओपी) की ओर से भरवारा एसटीपी, दौलतगंज एसटीपी, विभिन्न पंपिंग स्टेशनों और नेटवर्क ऑफिस परिसरों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ की गई। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी के सुरक्षित एवं सुचारु कार्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान सुएज के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक कर्मचारी कार्यस्थल पर अनुशासन के साथ सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन करे।

उन्होंने कर्मचारियों से कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और सुरक्षित कार्य संस्कृति को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ-साथ जिम्मेदारीपूर्ण कार्यप्रणाली भी संस्था की कार्यक्षमता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

hiuoui

परियोजना निदेशक ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा और सेवा ही संकल्प’ की भावना के साथ लखनऊवासियों को बेहतर सीवरेज सेवाएं उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। उन्होंने कर्मचारियों से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समन्वित प्रयास करने की अपील की।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर की स्वच्छता बनाए रखने तथा गोमती नदी की निर्मलता के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों में उत्साह और सहभागिता का माहौल रहा।

Tags