सुल्तानपुर को मिला अपना सबसे भव्य ज्वेलरी डेस्टिनेशन, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का शुभारंभ

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के 13वें शो-रूम का सुल्तानपुर में हुआ आकर्षक उद्घाटन
शहर में पहली बार परंपरा और मॉडर्न डिज़ाइन्स का अनोखा संगम एक ही स्थान पर
1940 से भरोसे, नैतिकता और विश्वसनीयता की परंपरा को आगे बढ़ाता ऐश्प्रा
 
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के 13वें शो-रूम का सुल्तानपुर में हुआ आकर्षक उद्घाटन  शहर में पहली बार परंपरा और मॉडर्न डिज़ाइन्स का अनोखा संगम एक ही स्थान पर  1940 से भरोसे, नैतिकता और विश्वसनीयता की परंपरा को आगे बढ़ाता ऐश्प्रा
सुल्तानपुर, 7 नवंबर 2025: सुल्तानपुर शहर को आज अपना सबसे बड़ा और आधुनिक ज्वेलरी शॉपिंग डेस्टिनेशन मिल गया। बस स्टैंड के पास सिविल लाइन क्षेत्र में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के 13वें शो-रूम का भव्य उद्घाटन कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ द्वारा किया गया। उद्घाटन के मौके पर शहर व आसपास के इलाकों से आए लोगों ने ऐश्प्रा के आकर्षक और विस्तृत ज्वेलरी कलेक्शन को करीब से देखा और सराहा।

कार्यक्रम में गोल्ड, डायमंड, एंटीक, ब्राइडल, टर्किश, टेम्पल ज्वेलरी, सिल्वर आर्टिकल्स और पायल्स कलेक्शन सभी के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। परंपरिक कला और आधुनिक डिज़ाइन्स के मेल ने सुल्तानपुर में ज्वेलरी शॉपिंग संस्कृति को एक नई दिशा देने का संकेत दिया।

उद्घाटन के अवसर पर खरीदारों को गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% तक की विशेष छूट भी उपलब्ध कराई गई, जिससे ग्राहकों का उत्साह और बढ़ गया।
इस अवसर पर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर्स श्री अनूप सराफ, वैभव सराफ, सौमित्र सराफ तथा फ्रैंचाइज़ी ओनर्स श्री भगवती प्रसाद अग्रवाल, राजेश भालोटिया, पुनीत भालोटिया, रितेश भालोटिया, माधव भालोटिया, राघव भालोटिया, रवि अग्रवाल और अरुण अग्रवाल सहित शहर के प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा

“यह केवल एक शो-रूम का शुभारंभ नहीं है, यह प्रदेश में आर्थिक उन्नति, उद्यमिता और विकासशील व्यापार संस्कृति का सशक्त प्रतीक है। सुल्तानपुर के ग्राहक यहाँ बेहतरीन डिज़ाइन्स, प्रीमियम क्वालिटी और पारदर्शिता का अनुभव करेंगे।”
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर्स श्री अतुल सराफ एवं श्री अनूप सराफ ने कहा—
“हर नए शो-रूम के साथ हम ग्राहकों के साथ अपना रिश्ता और गहरा बनाते हैं। सुल्तानपुर में मिला सम्मान और प्रेम हमारे लिए प्रेरणा है। यह 13वां शो-रूम ब्रांड और ग्राहक विश्वास का प्रतीक बनेगा।”
सुल्तानपुर फ्रैंचाइज़ी ओनर्स ने कहा—
“हमारा प्रयास है कि यहां आने वाला हर खरीदार केवल ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि पारदर्शिता, भरोसे और सर्वश्रेष्ठ सेवा का अनुभव लेकर जाए।”
---

ऐश्प्रा की विरासत — 1940 से निरंतर विश्वास की पहचान

1940 से आरम्भ हुई ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की ब्रांड यात्रा आज उत्तर प्रदेश के प्रमुख अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड के रूप में स्थापित है। गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, बस्ती, पडरौना, खलीलाबाद, आज़मगढ़, देवरिया, बलिया, रायबरेली और अयोध्या सहित कई प्रमुख शहरों में शो-रूम के साथ ऐश्प्रा उत्तम ज्वेलरी अनुभव को अंतिम ग्राहक तक पहुँचा रहा है।
सुल्तानपुर में खुला यह 13वां शो-रूम ब्रांड के विस्तार, लोकप्रियता और ग्राहक विश्वास का प्रमाण है।

Tags