सन नियो लेकर आ रहा है भावना उपाध्याय का पहला ज्योतिष-वास्तु आधारित शो ‘मोहे लागी लगन
मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, जनवरी 2026। सन नियो अपने दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया वीकेंड ओरिजिनल शो ‘मोहे लागी लगन’ लेकर आ रहा है, जिसमें जानी-मानी ज्योतिषाचार्य भावना उपाध्याय नजर आएंगी। यह शो शनिवार, 31 जनवरी से सुबह 8:30 बजे शुरू होगा और हर शनिवार व रविवार प्रसारित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से दर्शकों को जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन मिलेगा। शो में ज्योतिष, वास्तु, ग्रह दोष और ग्रहों के प्रभाव जैसे विषयों को सरल और सहज भाषा में समझाया जाएगा, ताकि आम लोग भी इन्हें आसानी से समझकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
‘मोहे लागी लगन’ में भावना उपाध्याय यह बताएंगी कि ग्रहों की चाल, वास्तु के नियम और छोटे-छोटे उपाय हमारे दैनिक जीवन को किस तरह प्रभावित करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य समस्याओं की जड़ को समझाने के साथ-साथ सरल, व्यावहारिक और प्रभावी समाधान प्रस्तुत करना है, जिससे जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
यह पहली बार है जब किसी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) पर ज्योतिष आधारित शो लॉन्च किया जा रहा है। साथ ही यह भावना उपाध्याय का भी पहला जीईसी शो है, जो इसे और भी खास बनाता है। अपने शांत स्वभाव और गहन ज्ञान के लिए पहचानी जाने वाली भावना उपाध्याय, ज्योतिष को बेहद आसान और रोचक अंदाज़ में दर्शकों तक पहुंचाएंगी, जिससे हर आयु वर्ग के लोग इससे जुड़ सकें।
शो को लेकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए भावना उपाध्याय कहती हैं, “‘मोहे लागी लगन’ मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह सन नियो जैसे जीईसी प्लेटफॉर्म पर मेरा पहला शो है। ज्योतिष और वास्तु ने हमेशा मेरे जीवन को दिशा दी है और अब इस ज्ञान को बड़े दर्शक वर्ग के साथ साझा कर पाना मेरे लिए खुशी की बात है। मेरा उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याएं समझाने और ग्रह विज्ञान व सकारात्मक ऊर्जा के ज़रिए आसान समाधान देने का है। वीकेंड पर दर्शकों का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास होगा।”
अपने अनोखे विषय और वीकेंड स्लॉट के साथ ‘मोहे लागी लगन’ सन नियो की प्रोग्रामिंग में एक नई, आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पेशकश जोड़ता है, जो मनोरंजन के साथ-साथ जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देगा।
देखिए ‘मोहे लागी लगन’—
31 जनवरी से, हर शनिवार और रविवार सुबह 8:30 बजे,
सिर्फ सन नियो पर।
