संडे का फन यूपी महोत्सव के संग

Sunday fun with UP Mahotsav
Sunday fun with UP Mahotsav
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में लगने वाले सभी महोत्सव में वीकेंड और संडे का बहुत विशेष महत्व होता है लेकिन यूपी महोत्सव में संडे का आपने एक अलग ही अंदाज और एक अलग नजर बयां होता है। कुछ अचानक, कुछ यूंही मतलब, कुछ–कुछ होता है संडे यूपी महोत्सव में। 

यूपी महोत्सव में आज एक से बढ़कर एक मन लुभावना और मनभावन कार्यक्रम देखने को मिले। खिली धूप के बीच पंडाल में जहां आई भीड़ ने कवि सम्मेलन का मजा लिया वही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से हर किसी को तालियां बजाने और रुकने पर मजबूर कर दिया। 

यूपी महोत्सव में ग्रेस एंड पीस स्टूडियो की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिली ग्रेस एंड पीस स्टूडियो की शैलजा श्रीवास्तव के नेतृत्व में राम आएंगे संध्या गुप्ता, पलक शाह, अनामिका सिंह, शिवन्या ने सुंदर नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया, मैया यशोदा के गाने में अनामिका सिंह और निशा ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, टूटे बाजूबंद में श्रुति गुप्ता, प्रीति ने मनमोहन घूमर किया, अवधी नृत्य रूम घूम हुआ गुलाबी चुनरिया जान्हवी ने किया। सभी लोक नृत्य का निर्देशन मोहित कपूर ने किया। कत्थक के लिए नित्य निगम ने सूफी नृत्य में इश्क तैयार कराया जिसमें सौम्या गुप्ता, पलक शाह, अनिका सिंह, ईशानवी श्रीवास्तव, शिवन्या, अनन्या, तनिष्का श्रीवास्तव ने भाग लिया‌। ग्रेस एंड पीस अकादमी में गायन में कनिष्क कुमार दिनेश श्रीवास्तव व गीता श्रीवास्तव, अखिलेश निगम, उज्वला निगम मिश्रा सुंदर गीत गाया भजन प्रस्तुत किया। कनिष्क श्रीवास्तव ने याद किया दिल ने तथा तू कहां मैं बता जीत गए। विनीत श्रीवास्तव ने छोटी छोटी गईया ओ मेरी जोहरा जबी। अखिलेश निगम ने राम भक्त मैं चला चुपके चुपके लिखा जो खत। आंचल मिश्रा ने आज कल याद जैसे शानदार जीत गए। गीत संगीत के कार्यक्रम में विजय कुमार ने तबला, संजय श्रीवास्तव और चंदेरिया ने कीपैड में संगत की और कार्यक्रम को बहुत शानदार बनाया जिसे श्रोताओं ने बहुत पसंद किया और प्रभावित हुए।
यूपी महोत्सव में आरबीआई में आम जनता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन यूपी महोत्सव में किया। इसके माध्यम से यह बतलाया गया की आपको अपने ट्रांजैक्शन करते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी है, किसी अनजान कॉल पर किस तरह विश्वास करना है और किसी तरह का फ्रॉड होने पर सबसे पहले कहां पर आपको सूचित करना है।
यूपी महोत्सव में आज एडीसीपी पूर्वी जितेंद्र कुमार और कोतवाल शिवाकांत मिश्रा, एलईयू अरुण कुमार यादव और अनुसचिव अरुण कुमार विशेष रूप से पधारे और पूरे महोत्सव का अपनी टीम के साथ भ्रमण किया। एडीसीपी के साथ संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एन बी सिंह सहित बहुत सारे लोग मौजूद रहे।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। महोत्सव मे आज प्रिया पाल (सांस्कृतिक मंच की अध्यक्ष) और प्रीति लाल रूप से मौजूद रहीं।

Share this story