पेपर मिल कॉलोनी में मैत्री संस्था द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन
Sunderkand Path and Bhandara organized by Maitri Sanstha in Paper Mill Colony
Sun, 4 Jan 2026
मैत्री संस्था के तत्वावधान में रविवार को पेपर मिल कॉलोनी स्थित बांधे के निकट “अपना पार्क” में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्ति, शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।

मैत्री संस्था के सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य आपसी सहयोग, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। कॉलोनीवासियों ने आयोजन के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की।
