बड़े मंगल पर सिलबेश्वर बाबा मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भजन-कीर्तन आयोजन

Sunderkand recitation and grand bhajan-kirtan programme held at Silbeshwar Baba Temple on Bade Mangal
 
Sunderkand recitation and grand bhajan-kirtan programme held at Silbeshwar Baba Temple on Bade Mangal
लखनऊ। बड़े मंगल के दूसरे मंगलवार के पावन अवसर पर आजाद मंच भारत की प्रदेश अध्यक्ष रागिनी अवस्थी के नेतृत्व में सिल्वर लाइन कैंपस स्थित सिलबेश्वर बाबा मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ, आरती, भजन-कीर्तन एवं पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

इस धार्मिक आयोजन में कुसुम मिश्रा, श्वेता तिवारी, अनु श्रीवास्तव, शिवानी टंडन, रुचि सिंह, माया सिंह, अंजली श्रीवास्तव, चंद्रकला मिश्रा, नीरू, उमा आंटी, नीलम अग्रवाल, रीना मिश्रा, निगम आंटी, शुक्ला आंटी, मंजू शुक्ला, गीता सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

भजन-कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में कहा—
"जहां-जहां कीर्तन होता श्रीराम का,
वहां-वहां वास होता वीर हनुमान का।"
कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी से सुख-समृद्धि और सद्बुद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि प्रभु कृपा से प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
जय श्रीराम।

Tags