सुनील कोठारी के 'नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स' में सितारों का जमावड़ा: फिल्म "आव्यान" का पोस्टर हुआ लॉन्च

A Galaxy of Stars at Sunil Kothari's 'NexGen Leadership Awards': Poster of the Film "Aavyan" Unveiled
 
bjhk
मुंबई | 20 अप्रैल 2026: मायानगरी मुंबई की एक शाम उस वक्त और भी हसीन हो गई जब भारतीय व्यवसायी, समाजसेवी और अब फिल्ममेकर सुनील कोठारी के 'नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स' में फिल्म और डिजिटल जगत की नामी हस्तियां एक छत के नीचे जुटीं। यह कार्यक्रम केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं था, बल्कि यह कलाकारों के जुनून, उनकी कड़ी मेहनत और सिनेमाई सफर का एक भव्य उत्सव बनकर उभरा।

फिल्म "आव्यान" का पोस्टर लॉन्च

इस शाम का सबसे बड़ा आकर्षण सुनील कोठारी की आगामी फिल्म "आव्यान" का पोस्टर लॉन्च रहा। पोस्टर के अनावरण ने वहां मौजूद लोगों और फिल्म समीक्षकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अपनी नई पारी के बारे में बात करते हुए सुनील कोठारी ने कहा यह प्लेटफॉर्म मेरे दिल के बहुत करीब है। यह सिर्फ अवॉर्ड्स बांटने के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों को पहचानने के लिए है जो कैमरे के सामने या पीछे रहकर इस इंडस्ट्री को हर दिन संवारते हैं।"

सम्मानित हुए इंडस्ट्री के दिग्गज

सफलता की इस रात में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले टैलेंट को सम्मानित किया गया:

  • सुनील कोठारी: लेगेसी एक्सीलेंस अवॉर्ड।

  • इरशाद कामिल: "सैयारा" के लिए बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड।

  • पुष्कर जोग: फिल्म "ह्यूमन कोकेन" में दमदार अभिनय के लिए आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस अवॉर्ड।

  • नगमा मिराजकर: ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर।

  • वरिंदर चावला: बॉलीवुड का लेंस लेजेंड।

युवा और उभरते टैलेंट का बोलबाला

इवेंट में ओटीटी और फिल्मों के नए चेहरों को भी सराहा गया:

  • रूपाली सूरी: डायनामिक टैलेंट ऑफ द ईयर (फिल्म्स & OTT)।

  • इशिका डे: ब्रेकथ्रू परफॉर्मर ऑफ द ईयर।

  • विनोद सैम पीटर: फिल्म "पुगल्या" के लिए विजनरी डायरेक्टर ऑफ द ईयर।

  • अनुस्मृति सरकार: मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस।

  • निबेदिता बसु: कंटेंट डिसरप्टर अवॉर्ड।

  • कृष्णा गौतम: म्यूजिक वीडियो में बेस्ट परफॉर्मेंस।

  • नबील पारकर: फ्रेश फेस ऑफ द ईयर।

कला और तकनीक का संगम

इवेंट में डिजिटल मार्केटर राजेश कुमार और आर्ट डायरेक्टर नीलेश चौधरी (फिल्म "धुरंधर" के लिए सम्मानित) सहित कई क्रिएटर और टेक्नीशियन मौजूद रहे। यह शाम इस बात का प्रमाण थी कि सिनेमा की सफलता में कैमरे के पीछे रहने वाले कलाकारों का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

Tags