सुनील कुमार यादव GJPSR के संपादकीय बोर्ड में शामिल

Sunil Kumar Yadav joins the editorial board of GJPSR.
 
bbb
लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026। फार्मास्युटिकल एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान के लिए चीफ फार्मेसिस्ट एवं उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार यादव को अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘ग्लोबल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड साइंटिफिक रिसर्च’ (GJPSR) के संपादकीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।

श्रीमती विद्यादेवी एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रकाशित होने वाली इस शोध पत्रिका ने सुनील कुमार यादव की शैक्षणिक एवं पेशेवर उपलब्धियों तथा वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति 2 अक्टूबर 2026 से 2 अक्टूबर 2027 तक के कार्यकाल के लिए की गई है।

nnn


नियुक्ति पर सुनील कुमार यादव ने कहा कि GJPSR के संपादकीय बोर्ड का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी के माध्यम से फार्मास्युटिकल विज्ञान में वैज्ञानिक अनुसंधान, शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शोध प्रकाशन के मानकों को बनाए रखने में योगदान देने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करने के लिए GJPSR प्रबंधन और विशेष रूप से एडिटर-इन-चीफ डॉ. विमल कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।


सुनील कुमार यादव फार्मास्युटिकल साइंस से संबंधित अन्य शोध पत्रिकाओं के संपादकीय बोर्ड में भी सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनकी चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें बेसिक लाइफ सपोर्ट पर आधारित पुस्तक ‘साथी हाथ बढ़ाना’ इन दिनों विशेष रूप से चर्चा में है।

ghh


GJPSR के संपादकीय बोर्ड के सदस्य के रूप में सुनील कुमार यादव शोध पत्रों की समीक्षा, संपादकीय गुणवत्ता तथा जर्नल के वैज्ञानिक मानकों को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
शोधार्थी अपने शोध प्रपत्र जर्नल की आधिकारिक वेबसाइट www.gjpsr.com के माध्यम से भेज सकते हैं।

Tags