राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर सुरेंद्र कुमार ने किया स्वागत

Surendra Kumar welcomes the appointment of Rajendra Pal Gautam as the in-charge of the Uttar Pradesh Congress.
 
hffg
हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय पहुंचकर अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी राजेंद्र पाल गौतम का अभिनंदन किया। सुरेंद्र कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक अनुभवी, संघर्षशील और ईमानदार नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।


उन्होंने बताया कि राजेंद्र पाल गौतम पेशे से अधिवक्ता हैं और पूर्व में दिल्ली सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति/जनजाति तथा रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज जैसे विभागों के मंत्री रह चुके हैं। वे दिल्ली विधानसभा के सीमापुरी क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था।


सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पार्टी ने उनके संघर्ष, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी तथा दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Tags