राष्ट्रीय सनातन संघ में मौनी बाबा मठ के पीठाधीश्वर सुरेश कुमार मिश्रा बने प्रदेश सलाहकार

संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई, बोले—अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश में संगठन को मिलेगी नई दिशा
 
p[op

वाराणसी/लखनऊ डेस्क, आर.एल. पाण्डेय। राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय के नेतृत्व में संगठन के विस्तार का क्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में अंबेडकर नगर स्थित मौनी बाबा मठ के पीठाधीश्वर सुरेश कुमार मिश्रा को संगठन में प्रदेश सलाहकार मनोनीत किया गया है।

सुरेश कुमार मिश्रा के मनोनयन पर राष्ट्रीय सनातन संघ की वाराणसी इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, मंडल सचिव आनंद राय, जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह एवं जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी ने उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सुरेश कुमार मिश्रा के अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके जुड़ने से संगठन को नई दिशा देने तथा सनातन विचारधारा से जुड़े संदेशों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में सहयोग मिलने की बात भी पदाधिकारियों ने कही।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रदेश सलाहकार के रूप में सुरेश कुमार मिश्रा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से प्रेरित करेंगे।

Tags