लखीमपुर खीरी के 11 परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलीं

Surprise inspection of 11 examination centres in Lakhimpur Kheri; arrangements found to be in order
 
लखीमपुर खीरी के 11 परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलीं
लखनऊ मंडल। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के निर्देश पर मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में मण्डलीय सचल (उड़ाका) दल ने जनपद लखीमपुर खीरी के 11 परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। दल ने जनपदीय मॉनिटरिंग सेल तथा उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन केन्द्र का भी मुआयना किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं चाक-चौबंद पाई गईं।

प्रथम पाली (हाईस्कूल विज्ञान व इंटरमीडिएट संगीत/नृत्य कला)

  1. जिला पंचायत इंटर कॉलेज, कसता

  2. कमलापति गुरुप्रसाद गार्जन इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद

  3. गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोला गोकर्णनाथ

  4. श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ

  5. कृषक समाज इंटर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ

द्वितीय पाली (इंटर रसायन विज्ञान/समाजशास्त्र)

  1. नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कॉलेज, करनपुर रजागंज

  2. किसान इंटर कॉलेज, फरधान

  3. राजकीय इंटर कॉलेज, लखीमपुर खीरी (परीक्षा व उत्तर पुस्तिका संकलन व्यवस्था का निरीक्षण)

  4. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खीरी

  5. स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, खीरी

  6. गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, खीरी

निरीक्षण के दौरान कुछ परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षक परिचय पत्र पॉकेट में रखकर ड्यूटी करते पाए गए, जिन्हें परिचय पत्र आलपिन से निर्धारित स्थान पर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, कुछ केन्द्र व्यवस्थापकों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्रों पर क्रमांक आवंटित नहीं किए गए थे, जिन्हें तत्काल क्रमांक जारी कराने के निर्देश दिए गए।

मण्डलीय सचल दल प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने सभी कक्ष निरीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं पर हस्ताक्षर करते समय अपना नाम, परिचय पत्र क्रमांक एवं हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) सचिवालय द्वारा जारी निर्देशिका का अक्षरशः पालन करते हुए परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने को कहा।निरीक्षण दल में सदस्य के रूप में आशाराम चौधरी, शिव कुमार वर्मा एवं वंदना तिवारी उपस्थित रहे। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि जनपद में समग्र रूप से परीक्षा व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और सभी केन्द्रों को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

Tags