राजधानी के 14 परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण, परीक्षाएं सुचितापूर्ण संचालित — डॉ. दिनेश कुमार
संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के निर्देश पर मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में मण्डलीय सचल (उड़ाका) दल ने राजधानी लखनऊ के 14 परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण अवधि के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षाएं सुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित पाई गईं। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे व मॉनिटर्स सक्रिय अवस्था में संचालित मिले तथा लाइव स्ट्रीमिंग कनेक्टिविटी भी सुचारु पाई गई।
प्रथम पाली — हाईस्कूल गणित एवं इण्टरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा
-
सेंटिनियल इण्टर कॉलेज
-
नारी शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज
-
बालिका विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज (बालकदर रोड)
-
क्वीन्स एंग्लो संस्कृत इण्टर कॉलेज
-
अमीरउद्दौला इस्लामियां इण्टर कॉलेज
-
आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज (बादशाहनगर)
-
मोतीलाल नेहरू मेमोरियल इण्टर कॉलेज (निशातगंज)
-
करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कॉलेज (निशातगंज)
-
दयानन्द कन्या इण्टर कॉलेज (महानगर)
द्वितीय पाली — इण्टरमीडिएट भौतिक विज्ञान
-
बप्पा श्री नारायण वोकेशनल गर्ल्स इण्टर कॉलेज
-
ए पी सेन मेमोरियल गर्ल्स इण्टर कॉलेज
-
बी एस एन वी इण्टर कॉलेज
-
रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल
-
जनता इण्टर कॉलेज
मण्डलीय सचल दल में सदस्य के रूप में आशाराम चौधरी, शिव कुमार वर्मा, वन्दना तिवारी एवं श्रीमती प्रवेश सोनी उपस्थित रहे।
डॉ. दिनेश कुमार ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) सचिव कार्यालय द्वारा जारी केन्द्र व्यवस्थापक निर्देशिका में दिए गए दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षाओं का संचालन करें।
