Swachh Bharat Lucknow: सुदीक्षा फाउंडेशन और नगर निगम ने चलाया 'वीकेंड फॉर चेंज' अभियान, लखनऊ में की सफाई और पौधारोपण
जनभागीदारी से चमकीं शहर की सड़कें
इस स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान में 'लखनऊ स्वच्छता अभियान' के प्रमुख अभय रंजन और शिवेंद्र के साथ-साथ सुदीक्षा फाउंडेशन के समर्पित स्वयंसेवकों—स्वरित, अरशद, आदित्य और जूलियट ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने न केवल सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की, बल्कि स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया। इसके साथ ही हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे गए
स्वच्छ लखनऊ–हरित लखनऊ" का दिया संदेश
सुदीक्षा फाउंडेशन के संस्थापक ई. शिवम पांडेय ने शहरवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए कहा शहर को सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। युवाओं को ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से 'स्वच्छ लखनऊ – हरित लखनऊ' के सपने को साकार करना है।"वीकेंड फॉर चेंज' जैसी सकारात्मक पहल यह साबित करती है कि यदि नागरिक समाज और प्रशासन मिलकर प्रयास करें, तो किसी भी शहर को स्वच्छ और हरित बनाया जा सकता है।

