स्वच्छ होली का संकल्प: सुएज और जलकल विभाग की संयुक्त पहल

Clean Holi Resolution: A joint initiative of Suez and Jalkal Department
 
Clean Holi Resolution: A joint initiative of Suez and Jalkal Department

लखनऊ। होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए SUEZ और जलकल विभाग लखनऊ ने शहरभर में विशेष सीवर सफाई अभियान चलाया है। उद्देश्य स्पष्ट है—त्योहार के दौरान सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से शहरवासियों को राहत दिलाना।

विशेष रूप से पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों की संकरी गलियों में, जहां बड़ी मशीनों से सफाई संभव नहीं है, वहां सुएज द्वारा रोबोटिक तकनीक के माध्यम से सीवर लाइन की सफाई कराई जा रही है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से न केवल कार्य की गति बढ़ी है, बल्कि जोखिम भी कम हुआ है।

शहर में सीवर ओवरफ्लो की आशंका को समाप्त करने के लिए सुएज और जलकल विभाग के कर्मचारी 24 घंटे मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

सुएज के पीआर मैनेजर अक्षत सक्सेना ने बताया, “होली से पहले हमारी टीम पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार की सीवर समस्या त्योहार का रंग फीका न करे। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो होली के दिन भी तैनात रहेगी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेगी।”

इस संयुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे होली का त्योहार बिना किसी बाधा के हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

स्वच्छ शहर, सुरक्षित होली—यही इस पहल का संदेश है।

Tags