स्वामी चंद्रपाल नाथ महाराज बने संत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर की मिली जिम्मेदारी

Swami Chandrapal Nath Maharaj has been appointed as the president of the 'Sant Prakoshth' (Saints' Cell), with responsibility for Uttar Pradesh and Delhi-NCR.
 
स्वामी चंद्रपाल नाथ महाराज बने संत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर की मिली जिम्मेदारी

लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में स्वामी चंद्रपाल नाथ महाराज को संत प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली-एनसीआर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में किए जा रहे संगठनात्मक विस्तार के तहत सौंपी गई है। नियुक्ति का अनुमोदन राष्ट्रीय संत धर्म प्रचारक योगी राजेन्द्र नाथ महाराज ने किया है।

संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि स्वामी चंद्रपाल नाथ महाराज अपनी निष्ठा, अनुभव और सेवा भावना के साथ संत प्रकोष्ठ को उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संत समाज और धार्मिक संस्थाओं से समन्वय पर जोर

नवनियुक्त अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे संत समाज, धर्माचार्यों और धार्मिक संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। इसके साथ ही सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय प्रयास करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि स्वामी चंद्रपाल नाथ महाराज को संत प्रकोष्ठ का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सेवा भावना से संत समाज के साथ संगठन का समन्वय और बेहतर होगा तथा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

संगठन ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन परिवार की ओर से स्वामी चंद्रपाल नाथ महाराज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन ने उनके सफल कार्यकाल और आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा के प्रयासों के लिए मंगलकामना की।

हिंदू देव प्रकाश शुक्ला
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा

Tags