नन्हीं परियों ने मंच पर बिखेरी चमक, स्वरा रघुवंश और फातिमा उस्मानी ने जीता सबका दिल
Little fairies spread their shine on the stage, Swara Raghuvansh and Fatima Usmani won everyone's heart
Sat, 2 Aug 2025
लखनऊ, 2 अगस्त। "सच है! बेटियाँ अतीत की सुनहरी यादें, वर्तमान की हसीन पल और भविष्य की आशाएं होती हैं।" कौन कहता है कि सिर्फ चिरागों से ही रोशनी होती है? असली उजाला तो बेटियाँ ही लाती हैं। ये नन्ही परियाँ खुद नहीं जानतीं कि ये हमारे जीवन में खुशियों की शुरुआत कैसे करती हैं!
लखनऊ के प्रतिष्ठित लामार्टिनियर कॉलेज, हज़रतगंज प्रांगण में आज आयोजित "फैंसी ड्रेस एवं ड्रेस टू इम्प्रेस प्रतियोगिता" में शहर के 21 कॉलेजों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रंगारंग कार्यक्रम में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर कैंपस-1 की नन्ही छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय की कुशल शिक्षिकाओं—श्रीमती निधि सेठी, मन्नी अरोरा और खुशबू गुप्ता के निर्देशन में नर्सरी कक्षा की स्वरा रघुवंश ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि केजी कक्षा की फातिमा उस्मानी ने तृतीय स्थान हासिल कर सभी का मन मोह लिया। इन नन्हीं प्रतिभाओं ने अपने-अपने किरदार इतने सुंदर ढंग से निभाए कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, लामार्टिनियर कॉलेज के प्रिंसिपल श्री गैरी डोमिनिक एवेरेटे ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता का निर्णय निर्णायक मंडल—सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल से चंचल जी, मोरएन जी कथाद्रील, और सेंट फ्रांसिस कॉलेज से वर्सिका जी द्वारा किया गया। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के अभिनय को सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों का प्रदर्शन यथार्थ से ओत-प्रोत था और दृश्य देखते ही बनते थे।
