नन्ही प्रतिभा स्वरा रघुवंश को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित

The young talent Swara Raghuvansh was honored with a gold medal.
 
नन्ही प्रतिभा स्वरा रघुवंश को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित
लखनऊ, 5 फरवरी।  सम्मान चाहे छोटा हो या बड़ा, वह खुशियों, सफलता और लोकप्रियता से जुड़ा होता है। जब यह सम्मान जनमानस के प्रेम और विश्वास से मिलता है, तो वह व्यक्ति की गरिमा, प्रेरणा, कार्यकुशलता और सामाजिक चेतना को उजागर करता है।

नन्ही प्रतिभा स्वरा रघुवंश को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित
सिटी मोंटेसरी स्कूल, कैंपस–1, गोमती नगर की नर्सरी कक्षा की छात्रा नन्ही परी स्वरा रघुवंश ने अपनी प्रतिभा से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। विद्यालय प्रशासन एवं प्रिंसिपल द्वारा उन्हें मेधावी छात्रा के रूप में गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपनी मासूमयह साबित करता है कि देश की होनहार बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

jioio

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी स्वरा रघुवंश ने लामार्टिनियर कॉलेज, हजरतगंज परिसर में आयोजित भव्य फैंसी ड्रेस एवं ड्रेस इम्प्रेशन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के 21 प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जहां स्वरा ने अपने सुंदर, मनमोहक और प्रभावशाली प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त कर सैकड़ों दर्शकों और अभिभावकों का मन मोह लिया था।

ioiu

उस अवसर पर लामार्टिनियर कॉलेज के प्रिंसिपल गैरी डोमेनिक द्वारा भी स्वरा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था।निस्संदेह, नन्ही स्वरा की ये उपलब्धियां न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत हैं, बल्कि समाज के लिए यह संदेश भी हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।उम्र में स्वरा को भले ही यह पूरी तरह एहसास न हो, लेकिन उनकी उपलब्धियां अनेक लोगों के जीवन में प्रेरणा और खुशी का संचार कर रही हैं।

Tags