‘स्वरंग’ में सिनेमा, कला और प्रेरणादायक कहानियों का संगम, कलाकारों ने साझा किए अनुभव

A confluence of cinema, art, and inspiring stories at ‘Swarang’; artists shared their experiences.
 
guou

बाराबंकी, सितंबर 2026। अवध एवेन्यू मॉल, बाराबंकी में मंगलवार को ‘स्वरंग’ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिनेमा, कला, रचनात्मक संवाद और वास्तविक जीवन की प्रेरणादायक कहानियों का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन एन टॉक्स, कलाकार विथ कैमरा यूट्यूब चैनल और टीएफएफ प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा की मुख्य भूमिका निभाने वाले शोभिनव सत्या ने वीडियो कॉल के माध्यम से दर्शकों से संवाद किया। उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और दर्शकों के सवालों का जवाब भी दिया।

पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी रहे मुख्य अतिथि

‘स्वरंग’ में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, प्रसिद्ध अभिनेता एवं ए-साइंटिस्ट, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं इंडियन फिल्म्स एकेडमी के को-फाउंडर दिनेश कुमार सहगल ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम की सेलिब्रिटी गेस्ट भारत गौरव डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा, प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं राष्ट्रीय एंकर, रहीं। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म अभिनेता हिमांशु राजन की मौजूदगी भी दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

cftytrf

‘हनुमान अंश’ की टीम ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम और कलाकारों की विशेष सहभागिता रही। कलाकारों और अतिथियों के बीच हुए संवाद में सिनेमा की दुनिया, अभिनय यात्रा, संघर्ष, अनुभव और प्रेरणादायक पहलुओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान दिनेश कुमार सहगल ने कहा कि इस तरह के आयोजन सिनेमा और समाज के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ नए कलाकारों और युवाओं को प्रेरणा एवं अवसर देने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने ‘स्वरंग’ जैसे आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

fgyut

निवेदिता शुक्ला तिवारी और रोहित रावत ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती निवेदिता शुक्ला तिवारी (Producer) ने किया, जबकि श्री रोहित रावत (Director) ने सह-संयोजन किया। कला, सिनेमा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

आयोजन को सफल बनाने में कलाकार विथ कैमरा यूट्यूब चैनल से जुड़े प्रखर वर्मा, करिश्मा वर्मा, अहम श्रीवास्तव, आवेश और विकास का विशेष योगदान रहा।

कई संस्थाओं ने दिया सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में डी.डी. सिनेमा, बाराबंकी का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के प्रयोजन में देसी तड़का, इंडियन फिल्म अकादमी, डी.डी. सिनेमा, अवध एवेन्यू मॉल, एक कोशिश ऐसी भी संस्था और गदगद गारमेंट्स की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का मंच संचालन शुभ त्रिवेदी ने किया। सिनेमा और कला से जुड़े कलाकारों, अतिथियों तथा दर्शकों की सहभागिता ने ‘स्वरंग’ को संवाद और रचनात्मकता से भरपूर मंच बना दिया।

Tags