स्वाती सोनी बनीं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा महिला प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश की प्रदेश सचिव
Swati Soni became National Youth Corps National Volunteer BJP Women Cell, State Secretary of Madhya Pradesh
Mon, 15 Sep 2025
भोपाल। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा ने मध्यप्रदेश में संगठन को और मजबूत करते हुए स्वाती सोनी को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला द्वारा, प्रदेश अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा चौहान और प्रदेश प्रभारी चन्द्रमोहन श्रीवास्तव की अनुशंसा पर की गई।
संगठन में हर्ष की लहर
स्वाती सोनी की नियुक्ति पर प्रदेश मीडिया प्रभारी विनीत कानूनगो, प्रदेश महासचिव संतोष गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, संभाग प्रभारी प्रकाश मालवीय, श्रीमती दीपा गोगले, रंजना शर्मा, श्रीमती निर्मला भटनागर, जीतेन्द्र सिंह राठौर, कमल सिंह चौहान, अनिता श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
संगठन का उद्देश्य
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा का मूल लक्ष्य भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र और हिंदू राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित करना है। साथ ही संगठन नारी सशक्तिकरण को गति देने के लिए निरंतर कार्यरत है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि स्वाती सोनी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँगी।
