भारत विकास परिषद गोनार्द शाखा गोंडा में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Oath taking ceremony held at Bharat Vikas Parishad Gonard branch Gonda
 
Oath taking ceremony held at Bharat Vikas Parishad Gonard branch Gonda

गोंडा।  “देश ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब समय है कि हम भी राष्ट्र को कुछ लौटाना सीखें।” यह प्रेरक विचार भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने व्यक्त किए। वे ए.पी.एस. ग्लोबल स्कूल में आयोजित भारत विकास परिषद गोनार्द शाखा, गोंडा के स्थापना एवं नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल के साथ प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ला और प्रांतीय महासचिव शशिकांत सक्सेना ने गोनार्द शाखा की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष अजेय विक्रम सिंह, सचिव जसपाल सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष अजय प्रकाश सिंह के साथ गतिविधि प्रमुख डा. मधुसूदन सिंह, गौरी शंकर चतुर्वेदी, डा. हरिनाथ सिंह, नीती श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार सिंह, ज्योति सिंह, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, अविनाश सिंह सहित सभी सदस्य शामिल रहे।

संगठन के मूल सिद्धांत और प्रेरणा

अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ला ने बताया कि भारत विकास परिषद वर्ष 1963 से संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के मूल सिद्धांतों पर कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य समाज में संस्कार निर्माण और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। प्रांतीय महासचिव शशिकांत सक्सेना ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों और सेवाभावपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला तथा नई टीम को सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

hjkhk

समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन सचिव जसपाल सिंह सलूजा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला और नगर प्रचारक, भारत विकास परिषद समर्थ शाखा (लखनऊ) के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, सचिव रवि शंकर चटर्जी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, महामंत्री संजय कुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता के.के. श्रीवास्तव, राजाबाबू गुप्ता, अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, अध्यक्ष धनलाल तिवारी, महामंत्री जय प्रकाश सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

vghjgy

इसके अतिरिक्त प्रो. आर. बी. सिंह बघेल, डा. अनीता मिश्रा, डा. नीता सिंह, डा. हरिनाथ सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, विनय तिवारी, आशुतोष सिंह, पंकजमणि तिवारी, मनप्रीत सिंह छाबड़ा, अशोक सिंह, शशि श्रीवास्तव, अरविंद विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन व परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मंशा के अनुरूप कार्य करने तथा समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने समर्पण को पुनः व्यक्त किया।

Tags