फीनिक्स पलासियो में 'श्रीनिवास रामानुजन ट्रॉफी' का सफल आयोजन: इंटरनेशनल चेस डे पर चमके शतरंज के सितारे
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)22 जुलाई 2026 : अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day) के सुअवसर पर लखनऊ स्थित फीनिक्स पलासियो में 'श्रीनिवास रामानुजन ट्रॉफी इंटरनेशनल चेस डे ब्लिट्ज टूर्नामेंट 2026' का भव्य आयोजन किया गया। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन और लखनऊ चेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी एकाग्रता, त्वरित निर्णय क्षमता व रणनीति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान फीनिक्स पलासियो के जीएम मार्केटिंग श्री विनय शहाणे, यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मानद महासचिव श्री ए. के. रायज़ादा तथा लखनऊ चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार शाही सहित खेल जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्लिट्ज प्रारूप और स्विस सिस्टम पर आधारित मुकाबले
ब्लिट्ज फॉर्मेट में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रत्येक चाल के लिए 3 मिनट और 2 सेकंड की अतिरिक्त समय सीमा (इंक्रीमेंट) दी गई थी। स्विस प्रणाली पर खेले गए इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना, बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना और उभरती प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता के समापन पर ओपन, महिला, वेटरन और अंडर-7 से लेकर अंडर-19 तक के विभिन्न श्रेणियों के शीर्ष तीन विजेताओं को ट्रॉफी और आकर्षक गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया।
विभिन्न श्रेणियों के विजेता खिलाड़ियों की सूची:
1. ओपन एवं वेटरन वर्ग:
-
ओपन वर्ग: प्रथम - आभास कुमार | द्वितीय - अनुज यादव | तृतीय - ऋषभ श्रीवास्तव
-
महिला वर्ग: प्रथम - अवन्या ढिल्लों | द्वितीय - अंशिका जैन | तृतीय - अहाना मुखर्जी
-
वेटरन वर्ग: प्रथम - प्रभात अधौलिया | द्वितीय - राजेश रस्तोगी | तृतीय - राकेश गुप्ता
2. जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग:
-
अंडर-7 (ओपन): प्रथम - अभ्यम मिश्रा | द्वितीय - अव्यान | तृतीय - विआन
-
अंडर-7 (गर्ल्स): प्रथम - आरना | द्वितीय - समायरा | तृतीय - शायरा
-
अंडर-9 (ओपन): प्रथम - रेयांश | द्वितीय - प्रियोम | तृतीय - कुशाग्र
-
अंडर-9 (गर्ल्स): प्रथम - जीवा | द्वितीय - नयेशा
-
अंडर-11 (ओपन): प्रथम - मुहम्मद ज़ैदान | द्वितीय - अक्षत | तृतीय - रेयांश
-
अंडर-11 (गर्ल्स): प्रथम - अद्विका | द्वितीय - नाइशा
-
अंडर-13 (ओपन): प्रथम - अथर्व | द्वितीय - आरव | तृतीय - सक्षम
-
अंडर-13 (गर्ल्स): प्रथम - फाइका | द्वितीय - अगम्या | तृतीय - रिनाया
-
अंडर-15 (ओपन): प्रथम - शुभ | द्वितीय - मेधांश | तृतीय - वेदांत
-
अंडर-15 (गर्ल्स): प्रथम - खदीजा | द्वितीय - मेधावी | तृतीय - आद्या
-
अंडर-17 (ओपन): प्रथम - आरव | द्वितीय - श्लोक | तृतीय - अर्जुन
-
अंडर-17 (गर्ल्स): प्रथम - लावन्या | द्वितीय - स्नेहा | तृतीय - श्रेया
-
अंडर-19 (ओपन): प्रथम - मेधांश | द्वितीय - उत्कर्ष | तृतीय - सुचित्रा
-
अंडर-19 (गर्ल्स): प्रथम - कीर्ति चौरसिया
"खेल और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य"
आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा: फीनिक्स पलासियो में हमारी सोच केवल शॉपिंग और मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि हम ऐसे आयोजनों के माध्यम से खेल, युवा प्रतिभाओं और बौद्धिक विकास को निरंतर बढ़ावा देना चाहते हैं। इंटरनेशनल चेस डे पर आयोजित इस टूर्नामेंट में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों का उत्साह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।"
