T20 World Cup 2026: अजेय भारत विराट से लेकर सचिन तक, दिग्गजों ने टीम इंडिया की खिताबी जीत पर लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देने के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने इस जीत को भारतीय क्रिकेट का 'स्वर्ण युग' करार दिया है। आइए जानते हैं कि इन महान खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की जीत पर क्या संदेश साझा किए
विराट कोहली: "खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार कैरेक्टर"
पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम की जुझारू भावना की प्रशंसा करते हुए लिखा:
"चैंपियंस! अहमदाबाद में टीम इंडिया की जबरदस्त जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारी टीम ने जिस स्तर का क्रिकेट खेला, उसका कोई मुकाबला नहीं है। मुश्किल हालात में लड़ते रहने और एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए खिलाड़ियों ने शानदार कैरेक्टर दिखाया। सभी खिलाड़ियों और मैनेजमेंट को बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद!"
Champions ⭐️⭐️⭐️ Phenomenal win for Team India in Ahmedabad. Absolutely no match for the explosive cricket played by us throughout the tournament. Brilliant character shown by the boys to keep fighting in tough situations and become world champions once again. Congratulations to…
— Virat Kohli (@imVkohli) March 8, 2026
सचिन तेंदुलकर: "हम ही हैं असली विजेता"
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारत के लगातार दो बार (Back-to-Back) चैंपियन बनने पर गर्व जताया:
"लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतना—पहली बार किसी टीम ने T20 फॉर्मेट में ऐसा किया है। हम पूरी तरह से इस ट्रॉफी के हकदार और असली विजेता हैं। हमारी टीम का प्रदर्शन और क्रिकेट खेलने का अंदाज बेहद खास रहा। बहुत बढ़िया, टीम इंडिया। जय हिंद!"
Winning the World Cup twice in a row, the first time any team has done so in the T20 format. Totally deserving and rightful winners of the trophy.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 8, 2026
What a fantastic performance by our team and a special brand of cricket on display.
Well done, Team India. Jai Hind! 🇮🇳🏆
सौरव गांगुली: "इंडियन क्रिकेट बहुत अच्छी जगह पर है"
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट की सर्वव्यापी सफलता को रेखांकित किया:
"टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए इंडिया को बधाई। यह एक बहुत पावरफुल टीम है। बड़े मैचों में हमारी टीम और भी बेहतर होकर उभरी। भारतीय क्रिकेट आज बहुत अच्छी जगह पर है—वुमेंस चैंपियन, अंडर-19 चैंपियन और अब मेन्स टी20 चैंपियन!"
Congratulations India for winning the t20 World Cup .. very powerful side ..got better in the bigger games..indian cricket in great place . Women’s champion ,under 19 champion and now the men’s t20 champions @bcci
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) March 8, 2026
सुरेश रैना: "जस्सी और सूर्या जैसा कोई नहीं"
मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने व्यक्तिगत प्रदर्शन और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की जमकर तारीफ की:
"क्या शानदार परफॉर्मेंस रहा! लड़कों ने पूरे टूर्नामेंट में और फिर सबसे बड़े स्टेज पर अपना दम दिखाया। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन की पारियां लाजवाब थीं। और जस्सी भाई (जसप्रीत बुमराह) जैसा तो कोई है ही नहीं, क्या स्पेल था! टीम को लीड करने के लिए सूर्या को बधाई।
What a performance from #TeamIndia! 🇮🇳🏆
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) March 8, 2026
The boys have been outstanding throughout the tournament and delivered on the biggest stage once again. No disappointment with the bat or the ball — pure team effort and champion mindset.
Brilliant knocks from @IamAbhiSharma4,… pic.twitter.com/QfmkTm1oZJ
