T20 World Cup 2026 : नेपाल ने दिखाया दम, वॉर्मअप मैच में कनाडा को 6 विकेट से हराया

Ahead of the T20 World Cup 2026, Nepal showed their strength, defeating Canada by 6 wickets in a warm-up match.
 
Nepal showed their strength, defeating Canada b

T20 World Cup 2026  :   भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब 48 घंटे से भी कम का समय शेष है। टूर्नामेंट से पहले सभी 20 टीमें वॉर्मअप मुकाबलों के जरिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। इसी कड़ी में नेपाल क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

रोहित पौडेल की कप्तानी में खेल रही नेपाल की टीम ने वॉर्मअप मुकाबलों में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर यह संकेत दे दिया है कि इस बार उन्हें हल्के में लेना किसी भी टीम के लिए भारी पड़ सकता है।

कनाडा के खिलाफ गेंद और बल्ले से नेपाल का संतुलित प्रदर्शन

नेपाल ने 5 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपना दूसरा वॉर्मअप मुकाबला कनाडा के खिलाफ खेला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी।नेपाल की ओर से गेंदबाजी में संदीप लामिछाने और कुशल भुर्तेल ने 2-2 विकेट चटकाकर कनाडा की रनगति पर लगाम लगाई।लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया।आसिफ शेख ने शानदार 58 रन, जबकि संदीप जोरा ने 44 रन की अहम पारी खेली। नेपाल ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।

ग्रुप-सी की टीमों के लिए चेतावनी है नेपाल का प्रदर्शन

इससे पहले नेपाल ने अपना पहला वॉर्मअप मुकाबला यूएई के खिलाफ 7 विकेट से जीता था। लगातार दो जीतों के साथ नेपाल का आत्मविश्वास काफी ऊंचा नजर आ रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल को ग्रुप-सी में जगह मिली है, जहां उसका सामना इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और इटली जैसी मजबूत टीमों से होगा। नेपाल अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगा।

ओमान ने भी दिखाई मजबूती, जिम्बाब्वे को हराया

वॉर्मअप मुकाबलों में एक और उलटफेर देखने को मिला, जहां ओमान की टीम ने जिम्बाब्वे को शिकस्त दी।5 फरवरी को खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाए।जवाब में ओमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओमान की जीत में जतिंदर सिंह की 55 रनों की बेहतरीन पारी निर्णायक साबित हुई।

Tags