गर्मी में पालतू पशुओं का रखें खास ख्याल, लू और डिहाइड्रेशन से बचाना जरूरी

Take special care of your pets during the summer; protect them from heatstroke and dehydration.
 
X  z
लखनऊ। गर्मी का मौसम जहां इंसानों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, वहीं कुत्तों और बिल्लियों जैसे पालतू पशुओं के लिए भी यह बेहद संवेदनशील समय होता है। तेज गर्मी में इन पशुओं में लू (हीट स्ट्रोक) और निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।
डॉ. आशीष सिंह के अनुसार, यदि समय रहते सही देखभाल न की जाए तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने पालतू पशुओं की देखभाल के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:

गर्मी के मौसम में कुत्तों और बिल्लियों को हर समय ठंडा और ताजा पानी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। पशु चिकित्सक की सलाह पर पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स मिलाकर देना भी लाभकारी हो सकता है।

Nznnz

खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन दें तथा तरल आहार की मात्रा बढ़ाएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
पालतू पशुओं को हमेशा घर के अंदर, छायादार और हवादार स्थान पर रखें। उन्हें कभी भी तेज धूप में बांधकर न छोड़ें और न ही बंद गाड़ी में अकेला छोड़ें, क्योंकि इससे हीट स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
टहलाने के लिए सुबह जल्दी या देर शाम का समय चुनें, जब तापमान अपेक्षाकृत कम हो। लंबे बालों वाले कुत्तों और बिल्लियों के बाल समय-समय पर ट्रिम करवाना भी जरूरी है, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।
डॉ. सिंह ने सलाह दी कि यदि पालतू पशु में सुस्ती, तेज सांस, उल्टी या असामान्य व्यवहार जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करें।

Tags