विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर GIPS में दिखी प्रतिभा और नवाचार की झलक

रचनात्मकता, नए विचारों और व्यावहारिक कौशल के साथ विद्यार्थियों ने मनाया फार्मेसी का उत्सव
 
fgjfugfjfg
लखनऊ। गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड साइंसेज (GIPS) में World Pharmacists Day 2026 का आयोजन उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन इंजी. महेश गोयल के संरक्षण एवं मार्गदर्शन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) समर्थ गोयल के सहयोग तथा गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड साइंसेज के निदेशक प्रो. (डॉ.) ओ.पी. वर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर गोयल ग्रुप के विभिन्न संस्थानों के निदेशक, प्रशासनिक निदेशक, प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

hjluj

इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” रही। थीम के अनुरूप विद्यार्थियों ने फार्मेसी के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता, नवाचार और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हर्बल उत्पाद, छोटे स्तर के कार्यशील मॉडल, फार्मेसी बिजनेस आइडिया, फार्मा ऐप एवं वेबसाइट, प्रमोशनल वीडियो, हस्तनिर्मित उत्पाद, स्वस्थ भोजन, फार्मा गेम्स और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

hoh

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए आइडिया

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने फार्मेसी को केवल दवाओं के अध्ययन तक सीमित न रखते हुए नवाचार, तकनीक, उद्यमिता और रचनात्मकता से जोड़ने का प्रयास किया। कार्यशील मॉडलों, डिजिटल माध्यमों और फार्मा आधारित बिजनेस आइडिया के जरिए विद्यार्थियों ने अपने व्यावहारिक ज्ञान एवं टीमवर्क का प्रदर्शन किया।

uiopio

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें नि:शुल्क की गईं। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को समुदाय के बीच स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में फार्मासिस्ट की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। दवाओं की खोज एवं निर्माण से लेकर उनकी गुणवत्ता, उपलब्धता तथा मरीजों तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

jo

मेधावी विद्यार्थियों और स्टाफ का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थान के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रशंसा-पत्र और कैश प्राइज प्रदान किए गए। चेयरमैन इंजी. महेश गोयल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

इसके अलावा संस्थान के फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों को उनके योगदान और समर्पित सेवाओं के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।

k;ji

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, नए विचारों और व्यावहारिक कौशल को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर दिया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता, रचनात्मकता और टीमवर्क के साथ आयोजित World Pharmacists Day 2026 फार्मेसी शिक्षा, नवाचार और सेवा भावना पर केंद्रित रहा।

Tags