महीयसी महादेवी वर्मा मंडलीय वाद–विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी चमक
Talents showed their brilliance in the prestigious Mahadevi Verma Divisional Debate Competition.
Fri, 21 Nov 2025
राजकीय इंटर कॉलेज, निशातगंज में आयोजित मंडलीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद–विवाद प्रतियोगिता में पूरे लखनऊ मंडल से आए प्रतिभागियों ने अपने विचारों और तर्कों से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि “प्रतिभा अपनी पहचान स्वयं बनाने की क्षमता रखती है।”
इस वर्ष वाद–विवाद का विषय था — “वर्तमान जीवन प्रणाली और बढ़ता अवसाद”।
लखनऊ मंडल के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से आए 24 प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ. अशोक कुमार अज्ञानी, डॉ. मंजरी द्विवेदी और रश्मि जायसवाल मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. नित्य प्रकाश ने किया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान: गुरुनानक विद्या संस्था कन्या इंटर कॉलेज, लखीमपुर खीरी
प्रतिभागी: आफरीन अंसारी (पक्ष), त्रिशिका सिंह (विपक्ष)
द्वितीय स्थान: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उन्नाव
प्रतिभागी: राधिका मिश्र (पक्ष), समृद्धि शुक्ला (विपक्ष)
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और सहयोगियों को सम्मानित किया तथा उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों के चिंतन और प्रस्तुति कौशल को निखारने का उत्कृष्ट मंच बनी, बल्कि समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक संवाद को भी प्रोत्साहित करती दिखाई दी।
