Tansi Singh Wins Junior Model International: बैंकॉक में चमकी बलरामपुर की तांसी सिंह, 78 देशों के प्रतिभागियों को पछाड़ जीता जूनियर मॉडल इंटरनेशनल का खिताब

Junior Model International: Balrampur's Tansi Singh shines in Bangkok; wins the Junior Model International title after outperforming participants from 78 countries.
 
Tansi Singh Wins Junior Model International:
Tansi Singh Wins Junior Model International: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता 'जूनियर मॉडल इंटरनेशनल पेजेंट' (Junior Model International Pageant) में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की बेटी तांसी सिंह ने इतिहास रच दिया है। तांसी ने दुनिया भर के 78 देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का ताज अपने नाम किया।

सदर ब्लॉक के जेवनार गांव निवासी तांसी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने रैंप वॉक, टैलेंट, कल्चरल और आत्मविश्वास राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। रूस, आर्मेनिया, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, नेपाल, केन्या, मलेशिया, मंगोलिया, फिलीपींस, थाईलैंड और इंडोनेशिया सहित विभिन्न देशों से आए प्रतिभागियों के बीच तांसी की प्रस्तुति खास आकर्षण का केंद्र रही।

u9oy

भारतीय परिधान में प्रस्तुति ने जीता दिल

प्रतियोगिता में तांसी ने भारतीय परिधान पहनकर अपनी संस्कृति और परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। उनकी आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति और भारतीय संस्कृति की झलक ने निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ, जबकि परिणाम अगले दिन घोषित किया गया, जिसमें तांसी को प्रथम स्थान हासिल हुआ।

माता-पिता ने जताई खुशी

तांसी की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे बलरामपुर जिले में खुशी का माहौल है। उनकी माता पवित्रा और पिता उपेंद्र सिंह ने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे जीवन का यादगार पल बताया। पिता उपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था।

hou

आवेदन स्वीकृत होने के बाद वह अपनी बेटी को लेकर बैंकॉक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेटी का प्रथम स्थान हासिल करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। तांसी की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संस्कृति और प्रतिभा का प्रतिनिधित्व कर उन्होंने बलरामपुर का नाम रोशन किया है।

Tags