शिक्षक दिवस पर गुरुजन संवाद में शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा

Discussions on education, values, and nation-building took place during the 'Gurujan Samvad' (dialogue with teachers) on Teachers' Day.
 
fdhytr

लखनऊ, 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में गुरुजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 6-ए, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित कार्यक्रम में भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री पंकज चौधरी ने शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा विभाग से आमंत्रित शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार और विद्यालयी स्तर पर आने वाली चुनौतियों को लेकर अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।

नवाचार के सामने आर्थिक चुनौतियों का मुद्दा उठा

संवाद के दौरान बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के विज्ञान अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह ने विद्यार्थियों में नवाचार को बढ़ावा देने के दौरान सामने आने वाली आर्थिक समस्याओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कई नौनिहालों के अभिभावक अपने बच्चों के विज्ञान मॉडल तैयार करने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं करा पाते। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण कई प्रतिभाशाली बच्चे नवाचार की गतिविधियों में अपेक्षित रुचि नहीं ले पाते।

उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास और प्रोत्साहन के माध्यम से विद्यार्थियों में नवाचार के प्रति रुचि विकसित की जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं और अब विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार किए गए नवाचारी मॉडल राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं। हरिश्चंद्र सिंह ने नवाचार को प्रोत्साहित करने में भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग को भी सराहनीय बताया।

rttt

शिक्षकों के अनुभवों से रूबरू हुए पंकज चौधरी

गुरुजन संवाद के दौरान शिक्षकों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा में नवाचार और संस्कार आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर विचार रखे। शिक्षकों ने विद्यालयी स्तर पर आने वाली समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी

कार्यक्रम में शिक्षकों की भूमिका को केवल कक्षा तक सीमित न मानते हुए उन्हें विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया। शिक्षा के साथ संस्कार, रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल सभी शिक्षकों ने इस संवाद के लिए माननीय श्री पंकज चौधरी सहित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

Tags