बाल निकुंज में 5 सितंबर को होगा शिक्षक सम्मान समारोह
लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर बाल निकुंज इंटर कॉलेज (गर्ल्स विंग), मोहिबुल्लापुर, सीतापुर रोड, लखनऊ स्थित शिव सहाय जी सभागार में 5 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ निकुंज परिवार के सभी कर्मचारियों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। समारोह का समापन शाम करीब 4 बजे होगा।
कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ के जोनल हेड श्री डी.के. अरजवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ के रीजनल मैनेजर श्री मनोज कुमार सक्सेना विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
मीडिया कवरेज के लिए आमंत्रण
आयोजकों ने पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम के कवरेज के लिए अपने सम्मानित संवाददाता एवं छायाकार को भेजने का अनुरोध किया है।
कार्यक्रम: शिक्षक सम्मान समारोह
दिनांक: 5 सितंबर 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
स्थान: शिव सहाय जी सभागार, बाल निकुंज इंटर कॉलेज (गर्ल्स विंग), मोहिबुल्लापुर, सीतापुर रोड, लखनऊ
