मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बलरामपुर में शिक्षकों को मिले कैशलेस हेल्थ कार्ड

Under the Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme, teachers in Balrampur received cashless health cards.
 
ghikuh
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत रविवार को एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर के सभागार में कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों को योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।

kl;k

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पलटू राम, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव परमानंद सिंह तथा एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

ioiu

समारोह के दौरान आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का औपचारिक शुभारंभ किया।

0-0-

इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज सहित जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के पात्र शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

oo0

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं कल्याणकारी पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही 1.5 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें स्वास्थ्य एवं आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

-0-0

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने इस योजना का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया।

huiou

इस अवसर पर प्रो. अरविंद द्विवेदी, प्रो. पी.के. सिंह, प्रो. मोहिउद्दीन अंसारी, प्रो. वीणा सिंह, प्रो. एस.पी. मिश्र, प्रो. तबस्सुम फरखी, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, प्रो. राघवेंद्र, प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, प्रो. अशोक कुमार, डॉ. चंदन पाण्डेय, डॉ. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. एस.के. त्रिपाठी सहित लगभग 200 शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags