पुष्पक एक्सप्रेस को गोमतीनगर से संचालित करने पर माननीय रक्षा मंत्री का आभार

We express our gratitude to the Honorable Defence Minister for operating the Pushpak Express from Gomti Nagar.
 
पुष्पक एक्सप्रेस को गोमतीनगर से संचालित करने पर माननीय रक्षा मंत्री का आभार

लखनऊ।  गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति विगत 32 वर्षों से निस्वार्थ भाव से जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। समिति द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, जलवायु संरक्षण एवं अवस्थापना विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति द्वारा गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से अधिक ट्रेनों के संचालन हेतु माननीय रक्षा मंत्री से अनुरोध किया गया था। इस प्रयास के परिणामस्वरूप गोमतीनगर से छत्रपति शाहू जी महाराज टर्मिनस, मुंबई के लिए ट्रेन संख्या 12535 पुष्पक एक्सप्रेस का संचालन 26 जनवरी 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है।

इस ट्रेन के प्रारंभ होने से गोमतीनगर एवं ट्रांसगोमती क्षेत्र के निवासियों को मुंबई आने-जाने की सीधी सुविधा उपलब्ध हो गई है। पूर्व में यात्रियों को मुंबई जाने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था, जिससे समय और असुविधा दोनों बढ़ जाती थीं।

इसके अतिरिक्त, माननीय रक्षा मंत्री के प्रयासों से रेल मंत्रालय द्वारा उक्त ट्रेन का ठहराव बादशाहनगर एवं ऐशबाग जंक्शन पर भी स्वीकृत किया गया है, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा प्राप्त होगी।

गोमतीनगर एवं ट्रांसगोमती क्षेत्र के समस्त नागरिकों, महिलाओं, वृद्धजनों एवं बच्चों ने इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए माननीय रक्षा मंत्री के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उक्त जानकारी गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के सचिव संजय निगम ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Tags