लखनऊ में 15-16 नवंबर को होगा 43वां छठ महापर्व, सीएम योगी करेंगे सूर्य को अर्घ्य अर्पित; 18 घंटे तक गूंजेंगे भक्ति और लोकगीत

The 43rd Chhath Mahaparv will be held in Lucknow on November 15–16; CM Yogi will offer 'arghya' (oblations) to the Sun, while devotional songs and folk music will resonate for 18 hours.
 
tfyt

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में छठ महापर्व का 43वां भव्य आयोजन 15 और 16 नवंबर 2026 को लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट, गोमती तट पर किया जाएगा। आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 15 नवंबर को शाम 4 बजे भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित कर आयोजन का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल उपस्थित रहेंगे।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान और मुकेश शर्मा तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी पूजा-अर्चना में भाग लेंगे।

विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

छठ महापर्व के अवसर पर समाज, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, पत्रकारिता और कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में अमृत अभिजात (आईएएस), अपर मुख्य सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग; पी. गुरु प्रसाद (आईएएस), प्रमुख सचिव, आवास, नगर विकास एवं शहरी नियोजन; विशाख जी (आईएएस), जिलाधिकारी, लखनऊ; बब्लू कुमार (आईपीएस), संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), लखनऊ; डॉ. सी.एम. सिंह, निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान; प्रथमेश कुमार (आईएएस), उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण; विशाल सिंह (आईएएस), निदेशक सूचना, उत्तर प्रदेश; गौरव कुमार (आईएएस), नगर आयुक्त, लखनऊ और अर्पित विजयवर्गीय (आईपीएस), पुलिस उपायुक्त (मध्य), लखनऊ शामिल हैं।

इसके अलावा विश्वभूषण मिश्र, उप सचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग; इंजीनियर अशोक कुमार द्विवेदी, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग; दीपेश राज, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, उत्तर प्रदेश; सुधीर कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, इंडियन बैंक; राजेश कुमार, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ; दीपक राजेश, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया; अजीत कुमार मिश्र, महाप्रबंधक, केनरा बैंक; प्रभात उपाध्याय, जोनल हेड, एचडीएफसी बैंक; रजनीकान्त मिश्र एवं रवि प्रकाश पाण्डेय, प्रबंध निदेशक, अमरावती ग्रुप को भी सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वाली अन्य हस्तियों में मोहन बागवान, स्टेट एडिटर, दैनिक भास्कर ऐप (डिजिटल); अखिलेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन; आर.पी. सिंह, वरिष्ठ पत्रकार, हिन्दुस्तान समाचार पत्र; सेवानिवृत्त आईएएस दिवाकर त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि, लखनऊ संसदीय क्षेत्र; राघवेन्द्र कुमार शुक्ल, जनसंपर्क अधिकारी, लखनऊ संसदीय क्षेत्र; पद्मश्री मालिनी अवस्थी, लोक गायिका; तनु प्रियंका सिंह, लोक गायिका; पंकज केसरी, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और हनी प्रिया, बॉलीवुड गायिका के नाम शामिल हैं।

15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

छठ महापर्व के अवसर पर 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम लगातार 18 घंटे तक चलेगा। इसमें पद्मश्री मालिनी अवस्थी, भोजपुरी फिल्म अभिनेता पंकज केसरी, बॉलीवुड गायिका हनी प्रिया और लोक गायिका तनु प्रियंका सिंह अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

इसके अलावा अवधेश, संतोष यादव, संतोष बनारसी, सुरेश कुशवाहा, एस.पी. चौहान, अंगदराम ओझा, परमहंस चौरसिया, मशहूर बांसुरी वादक सुनील सरगम, अकरम अंजना, आशा तिवारी, जया, दीपिका मिश्रा, सहेंद्र राम मौर्य, कुसुम वर्मा, डॉ. आभा दीक्षित, माधुरी वर्मा, स्वराज त्रिपाठी, अंकित सिंह और जानवी पांडे सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।

16 नवंबर को सुबह 8 बजे कार्यक्रम का समापन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित है।

43 वर्षों से लखनऊ में हो रहा है छठ महापर्व का आयोजन

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज पिछले 43 वर्षों से लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती तट पर छठ महापर्व का आयोजन करता आ रहा है। संस्था के अनुसार, पहले यह पर्व मुख्य रूप से बिहार और पूर्वांचल तक सीमित था, लेकिन आज इसकी पहचान देश-विदेश तक पहुंच चुकी है। आयोजकों का दावा है कि लखनऊ में लगभग 15 से 20 लाख श्रद्धालु और पूरे देश में 35 से 40 करोड़ लोग इस महापर्व को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाते हैं।

13 नवंबर से शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हुई। 14 नवंबर को खरना यानी छोटी छठ मनाई जाएगी। 15 नवंबर को व्रती महिलाएं और श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को सायंकालीन अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं, 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य देने और पारण के साथ व्रत का समापन होगा।

दो महीने से तैयारियों में जुटे हैं पदाधिकारी और कार्यकर्ता

आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय, रामयतन यादव, पी.एन. तिवारी, मनोज राय, संजय सिंह, मनीष पौद्दार, रामबिलास सिंह यादव, विजय यादव, सुनील सिंह, सुरेश कुशवाहा, अवधेश, अंगदराम ओझा, एस.पी. चौहान, संजय लाल यादव, उपेन्द्र राय और रंजन कुमार सहित संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पिछले दो महीनों से लगातार तैयारियों में जुटे हैं।

जिला प्रशासन, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए), जल निगम, पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी आयोजन को व्यवस्थित और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Tags