70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन, मेरठ मंडल बना ओवरऑल चैंपियन
बालक वर्ग में मेरठ और बालिका वर्ग में गोरखपुर मंडल विजेता
डॉ. महेंद्र सिंह बोले—खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं
लखनऊ, 27 सितंबर 2026। के.डी. सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम, लखनऊ के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 का रविवार को समापन हुआ। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) प्रताप सिंह बघेल के संरक्षकत्व और संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में 23 से 27 सितंबर तक चली पांच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भार वर्गों में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तकनीक, साहस, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ देवेंद्र कुमार पाण्डेय तथा मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों के विजेता खिलाड़ियों के साथ विजेता और उपविजेता मंडलीय टीमों को पदक, ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मेरठ मंडल बना ओवरऑल चैंपियन
बालक और बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्राप्त अंकों के समेकित मूल्यांकन के आधार पर मेरठ मंडल ने 102 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया।
बालक वर्ग
- विजेता – मेरठ मंडल : 78 अंक
- उपविजेता – सहारनपुर मंडल : 65 अंक
बालिका वर्ग
- विजेता – गोरखपुर मंडल : 39 अंक
- उपविजेता – वाराणसी मंडल : 28 अंक
अंडर-14 बालक वर्ग के परिणाम
28–30 किग्रा: स्वर्ण—हैदर अल्ला कुरैशी (लखनऊ), रजत—विष्णु (मेरठ), कांस्य—उत्कर्ष सिंह (प्रयागराज) एवं राजन (कानपुर)।
30–32 किग्रा: स्वर्ण—तेज प्रताप सिंह (लखनऊ), रजत—अनमोल भाटी (मेरठ), कांस्य—अनूप कुमार (अयोध्या) एवं अंकुश पाल (प्रयागराज)।
32–34 किग्रा: स्वर्ण—दिव्यराज (मुरादाबाद), रजत—यश राज मौर्य (गोरखपुर), कांस्य—शिवम (प्रयागराज) एवं मो. जैद (लखनऊ)।
34–36 किग्रा: स्वर्ण—युवराज (मेरठ), रजत—रुद्रान्स (वाराणसी), कांस्य—नैतिक कुमार (सहारनपुर) एवं प्रशान्त (मुरादाबाद)।
36–38 किग्रा: स्वर्ण—राहुल (मेरठ), रजत—संजीव कुमार (प्रयागराज), कांस्य—रूद्र प्रताप (सहारनपुर) एवं आयुष (मुरादाबाद)।
38–40 किग्रा: स्वर्ण—गोपाल (मेरठ), रजत—प्रीत चौधरी (सहारनपुर), कांस्य—अंश यादव (प्रयागराज) एवं विशाल चौहान (गोरखपुर)।
40–42 किग्रा: स्वर्ण—अनुराग वर्मा (लखनऊ), रजत—निशु पासवान (गोरखपुर), कांस्य—अभिषेक यादव (अयोध्या) एवं मो. हुमैन खान (वाराणसी)।
42–44 किग्रा: स्वर्ण—अमित भारती (गोरखपुर), रजत—अभिनव (सहारनपुर), कांस्य—मो. इरफान (वाराणसी) एवं शिवांशु (अयोध्या)।
44–46 किग्रा: स्वर्ण—प्रियांशु (झांसी), रजत—रुउ प्रताप पारद (वाराणसी), कांस्य—तनुज कुमार (मुरादाबाद) एवं अंश कुरील (लखनऊ)।
46–48 किग्रा: स्वर्ण—अंजनी मिश्रा (वाराणसी), रजत—कार्तिक राणा (आगरा), कांस्य—आयुष (सहारनपुर) एवं चिंरजीत घोष (मेरठ)।
48–50 किग्रा: स्वर्ण—अर्थव राय (लखनऊ), रजत—अमन प्रसार (गोरखपुर), कांस्य—हर्ष श्रीवास्तव (देवीपाटन) एवं एलेन्स (सहारनपुर)।
अंडर-17 बालक वर्ग के परिणाम
46 किग्रा तक: स्वर्ण—विशु पाल (सहारनपुर), रजत—शिव सागर यादव (प्रयागराज), कांस्य—महफूज (झांसी) एवं कुंवर साहब (मेरठ)।
46–48 किग्रा: स्वर्ण—आयुष (मेरठ), रजत—दक्ष (लखनऊ), कांस्य—लोकेंद्र (मुरादाबाद) एवं दीपक बघेल (आगरा)।
48–50 किग्रा: स्वर्ण—आदर्श यादव (मेरठ), रजत—अंकित राजभर (वाराणसी), कांस्य—आयुष आर्य (सहारनपुर) एवं सागर कुशवाहा (प्रयागराज)।
50–52 किग्रा: स्वर्ण—अर्पित आर्या (सहारनपुर), रजत—हर्ष यादव (आगरा), कांस्य—सैंकी (मुरादाबाद) एवं हर्ष (मेरठ)।
52–54 किग्रा: स्वर्ण—पवन कुमार (मेरठ), रजत—सत्यम गुप्ता (झांसी), कांस्य—कृष्ण कुमार (गोरखपुर) एवं अनमोल रतन (प्रयागराज)।
54–57 किग्रा: स्वर्ण—आयुष राणा (सहारनपुर), रजत—इन्द्रजीत सिंह (मेरठ), कांस्य—किशन वर्मा (देवीपाटन) एवं शिवांश सिंह (वाराणसी)।
57–60 किग्रा: स्वर्ण—विनीत पराशर (आगरा), रजत—धनेंद्र देव (झांसी), कांस्य—शिवांश (सहारनपुर) एवं रुद्र जैसवाल (वाराणसी)।
60–63 किग्रा: स्वर्ण—अनिक बावरा (सहारनपुर), रजत—अमित कुमार पाल (प्रयागराज), कांस्य—आकाश सिंह (अलीगढ़) एवं आयुष कुमार राय (गोरखपुर)।
63–66 किग्रा: स्वर्ण—आयुष प्रताप (सहारनपुर), रजत—कृष भाटी (मेरठ), कांस्य—कृष्णा कल्यानी (मुरादाबाद) एवं अभिनन्दन यादव (गोरखपुर)।
66–70 किग्रा: स्वर्ण—अंगद (सहारनपुर), रजत—कार्तिकेय राय (गोरखपुर), कांस्य—आयुष कुमार (कानपुर) एवं रिषभ सिंह राठौर (अलीगढ़)।
70–75 किग्रा: स्वर्ण—हनी भाटी (मेरठ), रजत—प्रतीक यादव (प्रयागराज), कांस्य—देवांश मैथिल (कानपुर) एवं अभिषेक कुमार (वाराणसी)।
75–80 किग्रा: स्वर्ण—अभय राठी (वाराणसी), रजत—सुमित पाल (प्रयागराज), कांस्य—आर्यन चौधरी (अलीगढ़) एवं चिराग सिंह (मुरादाबाद)।
80 किग्रा से अधिक: स्वर्ण—रुद्र पाण्डेय (वाराणसी), रजत—जयंत चाहर (आगरा), कांस्य—अखंड सिंह (अयोध्या) एवं रिषभ यादव (प्रयागराज)।
अंडर-19 बालक वर्ग के परिणाम
46 किग्रा तक: स्वर्ण—कृष्ण कुमार (मेरठ), रजत—मो. अनस (आगरा), कांस्य—हमजा अली खान (झांसी) एवं आकाश कुमार (गोरखपुर)।
46–49 किग्रा: स्वर्ण—आर्यन कुमार (सहारनपुर), रजत—लोकेश राठौर (आगरा), कांस्य—सचिन (मेरठ) एवं अतुल कुमार (अलीगढ़)।
49–52 किग्रा: स्वर्ण—लक्ष्य सिंह परिहार (आगरा), रजत—प्रिन्स पाल (झांसी), कांस्य—शिवम गुप्ता (गोरखपुर) एवं आदित्य कटारिया (सहारनपुर)।
52–56 किग्रा: स्वर्ण—नवनीत सिंह (लखनऊ), रजत—अंकुश (वाराणसी), कांस्य—आकाश कुमार (बस्ती) एवं अनुसूर्या (सहारनपुर)।
56–60 किग्रा: स्वर्ण—शुभम यादव (झांसी), रजत—अब्दुल बसर (देवीपाटन), कांस्य—साहिल खान (आगरा) एवं जय कुमार ग्रो (सहारनपुर)।
60–64 किग्रा: स्वर्ण—पृथ्वी ठाकुर (झांसी), रजत—आकाश राजपूत (आगरा), कांस्य—हर्ष श्रीवास्तव (मेरठ) एवं अमिश उल्लाह खान (लखनऊ)।
64–69 किग्रा: स्वर्ण—प्रिन्स शर्मा (सहारनपुर), रजत—अभिषेक यादव (मेरठ), कांस्य—रिहान खान (वाराणसी) एवं मानस मिश्रा (कानपुर)।
69–75 किग्रा: स्वर्ण—देवेंद्र सिंह यादव (लखनऊ), रजत—यश (मेरठ), कांस्य—अमृत गुप्ता (वाराणसी) एवं सिद्धार्थ कन्नौजिया (प्रयागराज)।
75–81 किग्रा: स्वर्ण—मानव आर्य (बरेली), रजत—नितिन चौधरी (मेरठ), कांस्य—रोहन (प्रयागराज) एवं रमन (कानपुर)।
81–91 किग्रा: स्वर्ण—यश राज सिंह (मेरठ), रजत—अर्जुन सिंह (सहारनपुर), कांस्य—अग्निवीर यादव (मुरादाबाद) एवं मो. अली खान (वाराणसी)।
91 किग्रा से अधिक: स्वर्ण—मो. फैज (मुरादाबाद), रजत—लक्ष्य (सहारनपुर)।
खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक और जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत से ऊपर उठकर निरंतर अभ्यास, परिश्रम और खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि विद्यालयीय शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों और आयोजन से जुड़े कार्मिकों के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार ने मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय और जनपदीय क्रीड़ा सचिव अमित श्रीवास्तव सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
पांच दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के आवास, भोजन, चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता, अनुशासन, तकनीकी व्यवस्थाओं, पात्रता परीक्षण, अभिलेखीकरण और परिणाम संकलन के लिए विभिन्न टीमों ने समन्वय के साथ कार्य किया।
विजेता खिलाड़ियों और मंडलीय टीमों के सम्मान के साथ 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हुआ।

![po=]](https://aapkikhabar.com/static/c1e/client/86288/uploaded/68cf7b8c7d1d44b58b6600d5261bdd3f.jpg)