फीता काटकर और गणेश पूजन के साथ हुआ 77वें मल्लावां महोत्सव का शुभारंभ

कानपुर के कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुआ श्रीरामलीला एवं मल्लावां सांस्कृतिक महोत्सव, मुख्य अतिथि आयुष कुमार सिंह का हुआ स्वागत व सम्मान

 
rtred

मल्लावां, हरदोई। श्रीराम एवं श्रीकृष्ण संस्थान के तत्वावधान में स्वर्गीय रामाधार दीक्षित की स्मृति में आयोजित 77वें श्रीरामलीला एवं मल्लावां सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ 26 नवंबर को विधिवत रूप से किया गया। राघोपुर रोड चौराहे स्थित श्रीरामलीला कमेटी मंच पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आयुष कुमार सिंह ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद गणेश पूजन एवं वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

rtrt

आयुष कुमार सिंह समाजसेवी एवं युवा छात्र नेता होने के साथ ही कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्हें इस अवसर पर संस्थान की ओर से 159 बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी के रूप में भी परिचित कराया गया। आयोजन समिति एवं समाजसेवियों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया।

ttt

महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर हरिश्चंद्र, यज्ञ सैनी, महेंद्र श्रीवास्तव, राम सिंह कुशवाहा, महेश यादव, रामप्रसाद राठौर और गोविंद कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

uuuu

संस्थान के अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने आयोजन में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। महोत्सव में कानपुर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।

Tags