अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन ने आजादी के पूर्व दिवस पर निकाली गई तिरंगा या
All India Journalist Association took out a Tiranga procession on the eve of Independence Day
Fri, 15 Aug 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय), अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आजादी की79 वी की वर्षगांठ पर आजादी की पूर्व प्रातः 14 अगस्त को ऐशबाग रामलीला मैदान चौराहा से डीएवी डिग्री कालेज, नाका राणा प्रताप चौराहा हुसैन गंज, बापू भवन से केसरबाग होते हुए परिवर्तन चौक तक वाहन तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री सुल्खान सिह ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा रवाना किया। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने तथा संचालन जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना जिला कार्यवाहक अध्यक्ष शिशु नाथ सिंह उर्फ राजा सिंह,अटल बिहारी शर्मा तथा प्रवक्ता जितेश श्रीवास्तव ने किया।
यात्रा में मुख्य रूप से महिला पत्रकार सोनिका मिश्रा, अनिता सोनकर,आरती गुप्ता, पूनम वर्मा, हरिशंकर मिश्र,मो शैफ, जितेन्द्र शर्मा,अजय कुमार सोनी, रामप्रकाश लोधी,दीपक मिश्रा,अजय मिश्र, अनूप कनौजिया, दिनेश कुमार,अब्दुल वहीद चिस्ती,एल एन गौतम,मो सलमान, विजय चौरसिया, दानिश खान, नमामि शंकर त्रिपाठी, संदीप द्विवेदी, हरिनारायण, ऋतिक प्रजापति सहित तमाम पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी यात्रा में शामिल रहे।
