स्कॉलर्स होम स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

रिपोर्ट कार्ड से आगे’ नाटक ने दिया संदेश—बच्चों की प्रतिभा का आकलन केवल अंकों से नहीं, उनके व्यक्तित्व से होना चाहिए

 
स्कॉलर्स होम स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

लखनऊ, 4 नवम्बर। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आशुतोष पांडेय, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक (टेलीकॉम) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल सारांश निगम, निदेशक, एनसीसी, उत्तर प्रदेश तथा देवेंद्र कुमार पांडेय, आईएएस, विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

]कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत कर शांति और सद्भाव का संदेश दिया। ‘मैजिक ऑफ हैप्पी हार्ट्स’ के अंतर्गत ‘जूबी-डूबी’ गीत पर नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को आनंदित कर दिया। वहीं ‘स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स’, ‘अलादीन एंड द मैजिक लैम्प’ और ‘बीवेयर द आइड्स ऑफ मार्च’ जैसी प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

रिपोर्ट कार्ड से आगे’ ने दिया संवेदनशील संदेश

समारोह के प्रमुख आकर्षणों में हिंदी नाट्य प्रस्तुति ‘रिपोर्ट कार्ड से आगे’ शामिल रही। इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि किसी भी बच्चे की प्रतिभा और क्षमता का आकलन केवल परीक्षा के अंकों के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। बच्चों के व्यक्तित्व, रचनात्मकता और अन्य खूबियों को भी समान महत्व मिलना चाहिए।

एक अन्य प्रस्तुति ‘द मिशन अर्थ’ में दिखाया गया कि दूसरे ग्रह से आए एलियंस पृथ्वी की विविधता, विभिन्न देशों की संस्कृतियों और किसानों की मेहनत को देखकर प्रभावित होते हैं। प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधताओं के बावजूद पूरी पृथ्वी एक है और इसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सभी देशों की साझा है।

संगीत और वादन ने बांधा समां

‘म्यूजिकल मेलोडी’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न वाद्ययंत्रों पर सुमधुर धुनें प्रस्तुत कीं। बच्चों के कुशल वादन और आपसी तालमेल ने पूरे सभागार को संगीतमय बना दिया। दर्शकों ने तालियों के साथ प्रस्तुतियों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपम सिंह ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की और वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती सरिता जायसवाल ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में स्कूल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक और व्यक्तित्व विकास के महत्व को रेखांकित किया।

Tags