पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन की तिथि फिर बढ़ी, अब 20 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Polytechnic Entrance Exam 2026 Application Deadline Extended Again; Applications Can Now Be Submitted Until May 20.
 
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन की तिथि फिर बढ़ी, अब 20 मई तक कर सकेंगे आवेदन

लखनऊ, 18 मई 2026। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

परिषद के अनुसार पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों और विभिन्न संस्थानों की मांग को देखते हुए इसे 17 मई 2026 तक बढ़ाया गया था। इसके बाद पुनः प्राप्त अनुरोधों एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए परिषद ने आवेदन की तिथि 18 मई से 20 मई 2026 तक अंतिम अवसर के रूप में विस्तारित कर दी है।

परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट JEECUP Admission Portal पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

उल्लेखनीय है कि 18 मई 2026 तक कुल 2,71,093 सीटों के सापेक्ष 4 लाख 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन किया है, जो परीक्षा के प्रति विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

Tags