राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

The birthday of Rashtriya Lok Dal state president Aishwarya Raj Singh was celebrated with great enthusiasm; party workers extended their greetings.
 
yuty

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का जन्मदिन पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर केक काटकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ऐश्वर्य राज सिंह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि भारत का युवा प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ जिम्मेदार भी है। जयंत चौधरी के नेतृत्व में युवा लगातार हुनरमंद बन रहे हैं और अपनी मेहनत एवं प्रतिभा से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं और ग्रामीण समाज के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिल रही है। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक शिवकरण सिंह तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अंबुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, अंकुर सक्सेना, बीएल प्रेमी, रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, अफसर अली, पीके पाठक, मुजाहिद, सूर्यनाथ यादव, रमेश कश्यप, माया देवी, लियाकत अली, मंजू राय और शफीक सिद्दिकी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags