Powered by myUpchar
विधान सभा गैसड़ी के पचपेड़वा कस्बे में भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन बुधवार देर शाम को किया गया

मुख्य अतिथि राहुल राज रस्तोगी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्र्यापण व पुष्पांजलि अर्पित की। श्री रस्तोगी ने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जो संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से सम्भव हुआ है। पीएम मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल पर चर्चा करते हुए भाजपा द्वारा राजनीति में किए गए परिवर्तनों को उजागर किया।
बोले कि संगठन की शक्ति से भाजपा का विकास हुआ है और सक्रिय सदस्य गैसड़ी विधानसभा को मजबूत करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि बिना कार्यकर्ताओं के कोई भी पार्टी बड़ी नहीं हो सकती है। भाजपा ने लोकसभा की दो सीटें जीतकर देश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वर्ष 2014 से भाजपा की सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में निरंतर चल रही है। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि भाजपा में सबसे अधिक कार्यकर्ता युवा वर्ग के हैं। आज बूथ स्तर पर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अपनी पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं।
सक्रिय कार्यकर्ताओं की ही देन है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी, अजय सैनी, राजेश गुप्ता, श्यामू चौधरी, रामजी मिश्रा, इंद्रजीत साहू, गोविंद पाण्डेय, रवि वर्मा, भोला जायसवाल, अब्दुल अजीज खान, मयूर सूर्यवंशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।