सुहागरात पर शराब के नशे में दूल्हे की हैवानियत! पीरियड आने पर दुल्हन से मारपीट और जबरदस्ती संबंध बनाने का आरोप
Drunken groom's brutality on the wedding night! He is accused of assaulting and forcibly having sex with his bride when she was on her period.
Wed, 11 Nov 2026
शादी के बाद जिस रात को हर लड़की अपनी जिंदगी की नई शुरुआत और खूबसूरत यादों के रूप में देखती है, वही रात एक दुल्हन के लिए खौफनाक अनुभव बन गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक नवविवाहिता रोते हुए अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही है।
बताए जा रहे घटनाक्रम के मुताबिक, शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची थी। सुहागरात की तैयारियां चल रही थीं, तभी दुल्हन को मासिक धर्म (पीरियड्स) शुरू हो गया। आरोप है कि इस बात से दूल्हा बेहद नाराज हो गया और शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की।
दुल्हन का आरोप है कि पति ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना से वह बुरी तरह डर गई और पूरी रात दर्द तथा खौफ में गुजारने को मजबूर हुई। सुबह सामने आए वीडियो में दुल्हन रोते हुए अपने माता-पिता से शिकायत करती दिखाई देती है। उसकी हालत और आंसू देखकर लोग इस घटना पर नाराजगी जता रहे हैं।
