कॉलेज बंक कर छिप-छिपकर मिलने का मामला पहुंचा पंचायत तक, ‘फटाफट’ फैसले में प्रेम कहानी बनी शादी की कहानी
कॉलेज की जगह बना प्यार का ठिकाना
जानकारी के अनुसार, देवबंद क्षेत्र के एक गांव का युवक और नागल क्षेत्र की एक युवती एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। मंगलवार को दोनों ने कॉलेज जाने के बजाय साथ समय बिताने का फैसला किया।शाम तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जैसे ही युवक उसे गांव छोड़ने पहुंचा, ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ के बाद बैठी पंचायत
मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दी गई। पूछताछ में पता चला कि दोनों एक ही जाति से हैं और आपसी सहमति से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां दोनों पक्षों की मौजूदगी में बातचीत हुई।
पंचायत का चौंकाने वाला फैसला
पंचायत ने किसी तरह की सजा या डांट-फटकार के बजाय दोनों परिवारों की सहमति से मौके पर ही रिश्ता तय करा दिया।
- शगुन का लेन-देन भी उसी समय हुआ
- कुछ ही दिनों में धूमधाम से शादी कराने का ऐलान कर दिया गया
चर्चा का विषय बनी ‘पंचायती लव स्टोरी’
जिस प्रेम कहानी की शुरुआत कॉलेज बंक करने से हुई थी, वह पंचायत के फैसले से सीधे शादी के मंडप तक पहुंच गई। गांव में यह मामला अब चर्चा और हल्की-फुल्की चटखारों का विषय बना हुआ है।
