महिला शक्ति और एआई का संगम — भारत की पहली एआई-लाइव एक्शन महिला सुपरहीरो फिल्म अप्रैल से शुरू करेगी फिल्मांकन

A confluence of women power and AI – India's first AI-based live action female superhero film to begin filming in April
 
फिल्म के निर्देशक शारिब रजा ने बताया कि बिजुरिया महिला सशक्तिकरण को आधुनिक तकनीक के साथ एक नए अंदाज़ में प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक और लाइव-एक्शन के संयोजन से यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नई दिशा स्थापित करने का प्रयास है।  मुख्य भूमिका में लखनऊ की प्रतिभाशाली अभिनेत्री कंचन अवस्थी नजर आएंगी। थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली कंचन ने गन वाली दुल्हनिया, भूत वाली लव स्टोरी, चापेकर ब्रदर्स और टीवी सीरियल अम्मा में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाई है। कंचन ने कहा कि बिजुरिया उनके करियर की सबसे अलग और खास फिल्म है। उन्होंने साझा किया कि शुरुआती दौर में परिवार ने बाहर जाकर काम करने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन उनके जुनून और मेहनत ने सबका नजरिया बदल दिया। आज उनका परिवार उनका सबसे बड़ा सहारा है।  कार्यक्रम में इंडियन फिल्म अकादमी के सह-संस्थापक दिनेश सहगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फिल्म की परिकल्पना और विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि बिजुरिया तकनीकी नवाचार और महिला सशक्तिकरण का सशक्त संगम है।  निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और लगभग 30–35 दिनों का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश में लगभग 20 दिनों तक फिल्मांकन होगा। लखनऊ, आगरा और अन्य प्रतिष्ठित स्थलों पर महत्वपूर्ण दृश्य शूट किए जाएंगे।  फिल्म का निर्माण फुल फ्रेम फिल्म्स और जय श्री माधव क्रिएशन्स के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। निर्माताओं ने जानकारी दी कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी और उसी अवधि में रिलीज की तैयारी की जाएगी।  बिजुरिया केवल एक सुपरहीरो फिल्म नहीं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर और मजबूत बनने का संदेश देने वाली प्रेरणादायक कहानी है, जो तकनीक और सामाजिक चेतना के संगम से नई सोच को जन्म देती है।

लखनऊ, 24 फरवरी 2026।  राजधानी लखनऊ में आज भारत की पहली एआई-लाइव एक्शन संयुक्त महिला सुपरहीरो फिल्म बिजुरिया का आधिकारिक टीज़र भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में फिल्म जगत और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह फिल्म एक साधारण लड़की दिव्या की असाधारण यात्रा की कहानी है, जो आत्मविश्वास की कमी और सामाजिक भेदभाव से जूझते हुए अपनी पहचान तलाशती है। कहानी में उसकी मुलाकात तेज नाम की एक साहसी और वैज्ञानिक सोच रखने वाली युवती से होती है, जो उसकी जिंदगी की दिशा बदल देती है। यही परिवर्तन उसे एक ऐसी सुपरहीरो में परिवर्तित करता है, जो समाज में व्याप्त कुरीतियों और अपराध के विरुद्ध खड़ी होकर महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश करती है।

फिल्म के निर्देशक शारिब रजा ने बताया कि बिजुरिया महिला सशक्तिकरण को आधुनिक तकनीक के साथ एक नए अंदाज़ में प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक और लाइव-एक्शन के संयोजन से यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नई दिशा स्थापित करने का प्रयास है।

मुख्य भूमिका में लखनऊ की प्रतिभाशाली अभिनेत्री कंचन अवस्थी नजर आएंगी। थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली कंचन ने गन वाली दुल्हनिया, भूत वाली लव स्टोरी, चापेकर ब्रदर्स और टीवी सीरियल अम्मा में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाई है। कंचन ने कहा कि बिजुरिया उनके करियर की सबसे अलग और खास फिल्म है। उन्होंने साझा किया कि शुरुआती दौर में परिवार ने बाहर जाकर काम करने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन उनके जुनून और मेहनत ने सबका नजरिया बदल दिया। आज उनका परिवार उनका सबसे बड़ा सहारा है।

कार्यक्रम में इंडियन फिल्म अकादमी के सह-संस्थापक दिनेश सहगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फिल्म की परिकल्पना और विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि बिजुरिया तकनीकी नवाचार और महिला सशक्तिकरण का सशक्त संगम है।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और लगभग 30–35 दिनों का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश में लगभग 20 दिनों तक फिल्मांकन होगा। लखनऊ, आगरा और अन्य प्रतिष्ठित स्थलों पर महत्वपूर्ण दृश्य शूट किए जाएंगे।

फिल्म का निर्माण फुल फ्रेम फिल्म्स और जय श्री माधव क्रिएशन्स के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। निर्माताओं ने जानकारी दी कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी और उसी अवधि में रिलीज की तैयारी की जाएगी।बिजुरिया केवल एक सुपरहीरो फिल्म नहीं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर और मजबूत बनने का संदेश देने वाली प्रेरणादायक कहानी है, जो तकनीक और सामाजिक चेतना के संगम से नई सोच को जन्म देती है।

Tags