सैनिकों के समर्पण और त्याग का देश सदैव ऋणी रहेगा: Pawan Singh Chauhan

The country will always be indebted to the dedication and sacrifice of the soldiers: Pawan Singh Chauhan
 
सैनिकों के समर्पण और त्याग का देश सदैव ऋणी रहेगा: Pawan Singh Chauhan
लखनऊ। Uttar Pradesh Purv Sainik Sanyukt Sanstha के द्वितीय प्रादेशिक अधिवेशन का आयोजन S.R. Group of Institutions, सीतापुर रोड, लखनऊ के सभागार में किया गया। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से वरिष्ठ पूर्व सैनिक, पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

संस्था के प्रदेश महासचिव वेटरन कृष्ण प्रकाश चौहान ने बताया कि सम्मेलन में पेंशन, कल्याणकारी योजनाओं, पुनर्वास तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। अधिवेशन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु नीतिगत सुझाव तैयार करना और संगठन को राज्य व जिला स्तर पर सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अजमेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान उपस्थित रहे।

🎖️ सम्मान समारोह

प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। संस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले छह सदस्यों को संरक्षक वेटरन आर.के. पांडेय द्वारा स्मृति चिन्ह एवं तिरंगा पट्टी देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष वेटरन अजमेर बहादुर सिंह ने 15 कर्मठ पदाधिकारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वेटरन अरुण कुमार द्विवेदी, वेटरन ओ.पी. त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीराम शिवहरे, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश वर्मा, संयोजक वेटरन अजय सिंह, वेटरन आर.पी. कटियार तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष भगत सिंह रावत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि देश सैनिकों के समर्पण और त्याग का सदैव ऋणी रहेगा तथा पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Tags