दीप यज्ञ और श्रद्धांजलि गीतमाला के साथ मनाई गई ग्रापए के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि

Death anniversary of GRAP founder Babu Baleshwar Lal ji celebrated with Deep Yagya and tribute songmala
 
Ebbeeb
बेंगलुरु/लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि ब्रिगेड पार्क साइड ईस्ट के सभागार में दीप यज्ञ और श्रद्धांजलि गीतमाला के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गायत्री परिवार कर्नाटक के कोऑर्डिनेटर शेखर चतुर्वेदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रकाशित कर शासन तक पहुंचाने में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है।

विशिष्ट अतिथि योगेंद्र अग्रहरि ने बाबू बालेश्वर लाल जी को पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं विशेष आमंत्रित अतिथि गोपाल अग्रवाल एवं शंकर तिवारी ने देव मंच पर मुख्य कलश का पूजन किया। अनुपमा एवं रेखा सक्सेना ने गुरु पूजन एवं देव पूजन संपन्न कराया। गायत्री गोयल द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को उत्तर प्रदेश के नूरपुर (बिजनौर) में आयोजित पत्रकार सम्मेलन की स्मारिका ‘ग्राम्य गौरव’ भेंट की। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गोवा के प्रभारी एवं कर्नाटक के कोषाध्यक्ष गोविंद रविशंकर ने श्रद्धांजलि स्वरूप गीत ‘ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना’ प्रस्तुत किया।
अतुल कपूर ने उपस्थित पत्रकारों एवं साहित्य प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू बालेश्वर लाल जी ने उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे गडवार से जो दीप प्रज्वलित किया था, उसकी किरणें आज दक्षिण भारत के पत्रकारों तक प्रकाश फैला रही हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सात राज्यों में विधिवत प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो चुका है तथा पांच राज्यों में प्रदेश संयोजक मनोनीत किए जा चुके हैं।उन्होंने अपने संबोधन में कहा—“जो औरों के हित मरता है, जो औरों के हित जीता है।उसका हर आंसू रामायण, प्रत्येक कर्म ही गीता है।
दीप यज्ञ का संचालन गायत्री चेतना केंद्र की टोली के आचार्य कमलेश खरे, गायत्री गोयल एवं दिलीप गोयल ने किया। वैदिक मंत्रों के साथ जब एक साथ सैकड़ों दीप प्रज्वलित हुए तो अपर्णा द्वारा प्रस्तुत गीत ‘ज्योति कलश छलके’ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशुल शर्मा, अर्पित दीक्षित, केवल, गोविंद शास्त्री, स्मिता कपूर, सोनाली टंडन, प्रियंका, गीता, पंकज सिंह, आनंद कृष्णा, गौरी एवं वेंकट रमन सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा।

Tags